– कानून व्यवस्था को ठेंगा, दिनदहाड़े हुई मुक्केबाजी
– पोलो ग्राउंड के पास युवाओं का जमावड़ा बना विवाद की वजह, पहले भी हो चुके हैं झगड़े
रंजीत गुप्ता शिवपुरी
शिवपुरी में कलेक्टर कार्यालय के सामने युवकों के दो गुटों में आपस में मारपीट हो गई। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बताया गया है कि कलेक्टर कार्यालय के सामने ही कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए युवाओं के दो गुट आपस में किसी बात को लेकर झगड़ पड़े और उनमें मुक्केबाजी हुई।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पोलो ग्राउंड और उसके आसपास सुबह और शाम के वक्त कई युवा झुंड बनाकर खड़े हो जाते हैं। इनमें आपस में विवाद होता है तो झगड़ा बढ़ जाता है। पूर्व में भी यहां कई बार झगड़ा हो चुका है।