Let’s travel together.

गांव-गांव लाडली बहनों का नरेंद्र शिवाजी पटेल को मिल रहा जनसमर्थन और आशीर्वाद

0 123

उदयपुरा विधानसभा में बदलने लगे समीकरण 

बरेली रायसेन।उदयपुरा विधानसभा में भाजपा का प्रचार रथ पूरी रफ्तार के साथ दौड़ रहा है प्रत्याशी नरेंद्र शिवाजी पटेल लगातार गांव-गांव जाकर जनसंपर्क के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी को विजय बनाने के लिए आशीर्वाद मांगा रहे हैं।

गुरूवार को भाजपा प्रत्याशी ने ग्राम दिमाडा़, सतेहरी,किरगीखुद,छींद,इमझिरा,बिलगवां,वजनहाई,सोजनी,शोभापुर,उड़दमऊ,सुनेहरा, पटना, नयागांव में जनसंपर्क किया |इस दौरान समर्थकों ने जगह-जगह पटेल का आत्मीय स्वागत किया। विभिन्न ग्रामों के भ्रमण के दौरान नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने कहा कि 17 नवंबर को होने वाले चुनाव में क्षेत्र के विकास और प्रकृति के लिए प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी को अपना अमूल्य वोट देकर विजयी बनाएं। नरेन्द्र पटेल ने कहा जब तक इस प्रदेश में भाजपा की सरकार है, महिलाओं काे, लाड़ली बहनाें काे और किसी भी वर्ग काे चिंता करने की जरूरत नहीं है। अब से काेई भी त्योहार तंगी में नहीं मनेगा।

भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री इतने संवेदनशील हैं कि 10 तारीख का भी इंतजार नहीं करते। त्याेहार के हिसाब से राशि पहले भी पहुंच जाती है। ताकि उनकी बहनाें के चेहराें पर मुस्कान रहे। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि आपका मान और सम्मान में कोई कसर नहीं छोडूंगा। भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र जैन को विजई बनाने के लिए

भाजपा के छोटे से लेकर बड़े कार्यकर्ता पूरे मन से प्रचार प्रसार में जुटे हुए हैं और उन्होंने संकल्प लिया है कि वह भाजपा को भारी मतों से विजय श्री दिलवाएंगे ।

न्यूज़ सोर्स- रोहित चौधरी जिला सह-मीडिया प्रभारी रायसेन,मीडिया प्रबंधन प्रभारी उदयपुरा विधानसभा

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नाले पर अतिक्रमण से नमो नगर कॉलोनी और रेलवे स्टेशन रोड में जलभराव       |     शराब पीने के लिए पैसे मांगकर मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने वाले  03 गिरफ्त में,घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त     |     पुस्तक दान महादान अभियान का शुभारंभ     |     अभिनेता व विधायक अनुज शर्मा को मिला एक्टिंग आइकॉन अवॉर्ड’     |     गायत्री शक्तिपीठ में न्यायाधीशों ने किया औषधीय पौधरोपण     |     पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग को लेकर शिवपुरी में बैंक कर्मियों का प्रदर्शन       |     शांत , गंभीर , सशक्त और सतत् सक्रिय सांसद हैं हिमाद्री सिंह     |     तेज बारिश में डोला घाट की पुलिया की मिट्टी बही,यातायात हुआ बाधित     |     स्कूल की ‘मां की बगिया’ बनी पर्यावरण संरक्षण की पाठशाला, बच्चों ने तैयार किए 200 पौधे     |     पीएमश्री शासकीय हाई स्कूल सेमरा में छात्र परिषद चुनाव संपन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811