Let’s travel together.

शिवराज ने नीतीश कुमार पर साधा निशाना, कहा- महिलाओं का अपमान करने वाले नीतीश कुमार को कुर्सी पर रहने का अधिकार नहीं

0 137

 

– शिवपुरी विधानसभा क्षेत्र में जनता से मांगे वोट

रंजीत गुप्ता  शिवपुरी

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। शिवपुरी में एक आमसभा के दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि महिलाओं का अपमान करने वाले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक मिनट भी अपनी कुर्सी पर रहने का अधिकार नहीं है। उन्होंने विधानसभा में अपमानजनक टिप्पणी की। सभा के दौरान सीएम शिवराज ने कहा कि इस बेशर्मी पर नीतीश कुमार के साथ कांग्रेस खड़ी है। उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस नेता सोनिया गांधी से पूछना चाहते हैं कि नीतीश कुमार की इस टिप्पणी पर आप क्या-क्या कहना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अभी तक इसकी आलोचना तक नहीं की है।
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इसके अलावा कहा कि मध्य प्रदेश के नेता दिग्विजय सिंह और कमलनाथ से तो वह इस बारे में पूछना तक नहीं चाहते हैं क्योंकि वह तो पूर्व से ही महिलाओं का अपमान करते रहे हैं और महिलाओं को आइटम कहते हैं।

मामा है तो लाडली बहना योजना है –

शिवपुरी में आमसभा के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भूल से भी प्रदेश में कांग्रेस आ गई तो लाडली बहना योजना बंद कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मामा है तो लाडली बहना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सत्ता के आने के रास्ते पर ताला लगा दो। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस की जब 15 महीने की सरकार प्रदेश में आई तो उन्होंने संबल योजना बंद कर दी। प्रदेश को बदहाल कर दिया। तीर्थ यात्रा योजना बंद कर दी, बच्चों को दिए जाने वाले लैपटॉप की राशि भी बंद कर दी।

केपी सिंह पर निशाना साधा-

शिवपुरी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी केपी सिंह पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आमसभा के दौरान कहा कि जो पिछोर में रहते हुए कुछ नहीं कर सके अब वह शिवपुरी में बदलाव की बात कह रहे हैं। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि भाजपा के प्रत्याशी देवेंद्र जैन को जिताएं। भाजपा सरकार विकास के वादे पर आगे बढ़ती है भाजपा ने जो कहा है वह किया है। डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश में विकास के नए रास्ते खोले हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

खेरी मुगली के ग्रामीणों ने बटेरा के पास नेशनल हाईवे पर अंतिम संस्कार का किया प्रयास, पुलिस की समझाइश के बाद नर्मदा घाट पर हुआ अंतिम संस्कार     |     सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशन लिमिटेड के कर्मचारियों पर मारपीट का आरोप, कंपनी परिसर में विवाद के बाद मंडीदीप थाने पहुंचा मामला     |     कलेक्ट्रेट के पास ‘वीआईपी कॉलोनी’ का हाल बेहाल, गंदे पानी में पनप रहे मच्छर और कीटाणु     |     पानी के बिना गणपति विसर्जन: आंध्र प्रदेश में सूखी चित्रावती नदी ने दिखाया जल संकट का चेहरा     |     मंडीदीप में युवक की चाकुओं से हमला कर हत्या, पैसों के लेनदेन को लेकर हुआ विवाद     |     सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रकला में रंगों से उकेरे सामाजिक सरोकार तो भाषण में रखे प्रभावी विचार     |     विजिलेंस टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 8 पानी की मोटर जब्त     |     उमंग दिवस पर विद्यार्थियों ने प्रश्नोत्तरी, नाटक और खेलों से सीखी खुशहाल जीवन की सीख     |     हाईवे-18 बना हादसों का गड्ढा: 40 किमी में हजारों जानलेवा गड्ढे, रोज 2-3 हादसों का दावा     |     जलझूलनी एकादशी पर धूमधाम से निकली डोल यात्रा, तीन विमानों में विराजे भगवान श्रीकृष्ण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811