सुरेन्द्र जैन धरसीवा
कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमति छाया वर्मा का इन दिनों क्षेत्र में सघन जनसंपर्क अभियान जारी है इस दौरान जहां एक ओर उनका गांव गांव में भव्य स्वागत हो रहा है तो वहीं बड़ी संख्या में ग्रामीण कांग्रेस में शामिल भी हो रहे हैं वाना गुमा में भी कांग्रेस प्रत्याशी के सघन जनसंपर्क अभियान के दौरान पन्नालाल साहू अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हुए।

धरसीवा विधानसभा क्षेत्र की कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती छाया वर्मा सघन जनसंपर्क के दौरान जब वाना गुमा पहुची तो जोगी कांग्रेस के नेता व पूर्व प्रत्याशी पन्नालाल साहू ने कांग्रेस का दामन थामा
धरसीवा विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती छाया वर्मा लगातार विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायतो में जाकर सघन जनसंपर्क कर रही है, जहां भारी जन समर्थन उन्हें मिल रहा है, साथ ही बड़ी संख्या में लोग कांग्रेस से प्रभावित

भी हो रहे हैं, इसी कड़ी में आज जोगि जनता कांग्रेस के नेता व पूर्व प्रत्याशी पन्ना साहू ने कांग्रेस प्रत्याशी छाया वर्मा के समक्ष अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस प्रवेश किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेसी भी उपस्थित हुए।साथ ही बड़ी संख्या में ग्रामीण जन भी उपस्थित हुए एवं छाया वर्मा का स्वागत किया गया। वही कांग्रेस के प्रत्याशी छाया वर्मा ने सभी का अभिवादन स्वीकार किया।