Let’s travel together.

सेंट्रल बैंक ने सतर्कता जागरूकता हेतु निकाली रैली

0 135

भोपाल।सेन्‍ट्रल बैंक ऑफ इंडिया आंचलिक कार्यालय भोपाल द्वारा 30 अक्‍तूबर, 2023 से 04 नवंबर, 2023 तक चल रहे सतर्कता जागरूकता सप्‍ताह में विभिन्‍न कार्यक्रमों की श्रंखला के अंतर्गत वॉकेथॉन रैली का आयोजन किया गया जिसके सेन्‍ट्रल बैंक के लगभग 150 कार्मिकों ने उत्‍साह के साथ हिस्‍सा लिया. उक्‍त रैली सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया अरेरा हिल्‍स से प्रारंभ हुई तथा जनगणना कार्यालय रोड से होकर वापस जेल रोड पर समाप्‍त हुई. रैली में सम्‍मिलित सभी कार्मिेकों ने बैनर, तखतियां और प्‍लेकार्ड द्वारा भ्रष्‍टाचार उन्‍मूलन और सतर्कता संबंधी स्‍लोगनों का प्रदर्शन किया. साथ ही मानव श्रृंखला भी बनाईं


सेन्‍ट्रल बैंक ऑफ इंडिया, भोपाल के अंचल प्रमुख श्री तरसेम सिंह जीरा ने वॉकेथॉन रैली का नेतृत्‍व किया. उक्‍त रैली में सम्‍मिलित सेन्‍ट्रल बैंक ऑफ इंडिया भोपाल के उप-अंचल प्रमुख श्री श्‍यामसुंदर माथुर, उप-महाप्रबंधक श्री प्रमोद मिश्रा, क्षेत्रीय प्रमुख श्री रामकृष्ण नाईक, सहायक महाप्रबंधक श्री वेंकटरामन, श्री पंकज कुमार, श्री ढींगरा, श्री कुलकर्णी आदि की उल्‍लेखनीय उपस्‍थिति रही.

आंचलिक सतर्कता अधिकारी श्री संजय कुमार ने कार्यक्रम के आयोजन की सुचारू व्यवस्था की.
इसी क्रम में आंचलिक कार्यालय परिसर में दुलारे भट्ट एवं समूह ने कठपुतली शो द्वारा सतर्कता जागरूकता का प्रदर्शन किया जिसके माध्‍यम से ऑन-लाईन स्‍कैम, फ्रॉड एवं लेनदेन की अन्‍य सामान्‍य लापरवाहियों से बचाव के लिए जागरूक किया गया.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से पहले नगर पालिका के खिलाफ उतरे कई पार्षद, किया धरना प्रदर्शन       |     सड़क चौड़ीकरण में तकनीकी खामियों से पहली बारिश में खुली पोल, कई मार्ग हुए जलमग्न     |     गढ़ी ग्राम पंचायत में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित     |     नवा़गत एसडीएम ने किया आंगनबाडियों का औचक निरीक्षण     |     तेज रफ्तार बस ने मोटरसाइकिल को रौंदा पिता पुत्र की मौत पत्नी और पुत्र घायल     |     व्यापारी पर जानलेवा हमला करने वालों का पुलिस ने निकाला जुलूस      |     तेज गरज चमक के साथ तेज वर्षा के बीच तीन स्थानों पर गिरी आकाशकीय बिजली , कोई जनहानि नही , विद्युत उपकरण हुए खराब     |     सुल्तानगंज पुलिस द्वारा चोरी की नही लिखी रिपोर्ट,इंसाफ के लिए भटक रही दलित महिला      |     सिलतरा को मिली पुलिस थाना की सौगात एसपी ने किया शुभारंभ     |     नकटी के पीड़ित परिवारों को जब तक न्याय नहीं मिलेगा तब तक जारी रहेगा संघर्ष     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811