Let’s travel together.

फेरी लगाने बाला तंत्रमंत्र कर सास बहु का मगलसूत्र पारकर भागा

0 581

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर स्थित ग्राम कूल्हाड़िया में  अज्ञात व्यक्ति घर-घर जाकर फेरी कर रहा था गांव के सभी लोग उस व्यक्ति को फेरी करा रहे थे अज्ञात व्यक्ति पवन प्रजापति के घर पहुंचा वहा फेरी के लिए रुक गया कहने लगा कि फेरी कर दो इतने में पवन की पत्नी रानी प्रजापति ने उसको आटा लाकर दिया तो उस व्यक्ति ने आटा लेने से मना कर दिया और कहने लगा कि मैं आटा नहीं लेता हूं पैसे या गेहूं लेकर आओ इतने में पवन की पत्नी और मम्मी ने बाबा को गेहूं लाकर दिया गेहूं लेने के बाद अज्ञात व्यक्ति ने कुछ गेहूं के दाने उठाकर पवन की मम्मी और पत्नी को दे दिए कहने लगा के इसको भगवान के स्थान पर रख देना जैसे ही गेहूं दाने दोनों महिलाओं के हाथ में रखा वैसे ही दोनों महिलाओं के दिमाग ने काम करना बंद कर दिया अज्ञात व्यक्ति जैसे कहता गया महिला वैसे ही करती रही इतने रानी प्रजापति से अज्ञात व्यक्ति ने कहा कि मंगलसूत्र गले में पहना करो यह सुहाग की निशानी है तुम्हारा मंगलसूत्र कहां है तो महिला कहने लगी कि मेरा मंगलसूत्र टूट गया था घर में रखा है अज्ञात व्यक्ति कहने लगा मंगलसूत्र लेकर आओ और पहनो इतने में रानी प्रजापति अंदर गई और मंगलसूत्र ले आई इतने में अज्ञात व्यक्ति ने रानी प्रजापति से मंगलसूत्र ले लिया और वहां से रफू चक्कर हो गया 1 घंटे तक दोनों महिला नहीं समझ पाई कि उनके साथ क्या हुआ 1 घंटे बाद दोनों महिलाएं होस में आईं तब पता चला कि कोई अज्ञात व्यक्ति मंगलसुत्र लेकर गायब हो गया मंगलसूत्र की कीमत 12 से 15 हजार थी इस बात का जैसे पता चला तो मोहल्ला में अपरा तफरी का माहौल बन गया अज्ञात व्यक्ति को मोटर साइकिल से इधर-उधर देखा गया मगर उसका कही पता नहीं चला बाद में पवन प्रजापति उसकी पत्नी और मम्मी ने दीवानगंज चौकी पर अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध आवेदन दिया है

दीवानगंज चौकी प्रभारी बीरबल सिंह
फेरी करने बाला अज्ञात व्यक्ति द्वारा महीला का मंगल सुत्र लेकर गायब हो गया है उसका आवेदन आया है उसकी जांच कर रहे हैं घर से कुछ दूरी पर कैमरा लगा है उसमें दिखाकर अज्ञात व्यक्ति की पहचान कराने की कोशिश करेंगे जो भी होगा उस पर कार्रवाई करेंगे

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आचार्य श्री समय सागर महाराज से लिया सागर समाज ने आशीर्वाद     |     चाकू की नोक पर श्रमिक से लूटपाट,हिस्ट्रीशीटर सहित तीन गिरफ्तार     |     शराब परिवहन करते वाईक सहित दो गिरफ्तार     |     राजनीतिक ताकत बन रहे युवा किसी का सियासी टूल न बन जाएं.. अजय बोकिल      |     नवनियुक्त एल्डरमैन ने भोपाल पहुंचकर किया मंत्री का आभार व्यक्त,मंत्री ने सभी एल्डरमैन का स्वागत कर दी बधाई     |     गुरुकुल महिला महाविद्यालय का ‘दीक्षारंभ समारोह     |     छत्तीसगढ़ में औषधीय खेती की बड़ी क्रांति,वन मंत्री और विधायक ने 228 हितग्राहियों को बांटे एक करोड़ से अधिक के अग्रिम चेक     |     श्मशान घाट न होने से बरसते पानी में अंतिम संस्कार के लिए मजबूर ग्रामीण     |     यात्री बसों में भारी किराया वृद्धि के विरोध में जेनजी सड़कों पर, रैली निकालकर एसडीएम को दिया ज्ञापन     |     खिलाड़ियों और छात्रों ने खेल मैदान को लेकर दिया ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811