Let’s travel together.

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट आ सकता हैं 15 मई तक

64

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2023 का इंतजार कर रहे 6.5 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खबर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल (सीजीबीएसई), रायपुर द्वारा हाई स्कूल (कक्षा 10) और हायर सेकेंड्री (कक्षा 12) की वार्षिक परीक्षाओं के लिए परीक्षाफल की घोषणा जल्द ही की जानी है। बोर्ड के सूत्रों से मिली ताजा जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2023 की घोषणा 15 मई तक कर सकता है। हालांकि, सीजीबीएसई छत्तीसगढ़ 10वीं रिजल्ट 2023 और छत्तीसगढ़ 12वीं रिजल्ट 2023 डेट, टाइम का औपचारिक एलान एक रिजल्ट नोटिस के माध्यम से करेगा।

इस छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट 2023 नोटिफिकेशन को कभी जारी किया जा सकता है।छत्तीसगढ़ बोर्ड से सीजीबीएसई 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2023 को लेकर मिले अपडेट के मुताबिक हाई स्कूल और हायर सेकेंड्री परीक्षाफल की निर्धारित तिथि व समय पर घोषणा के बाद परिणाम और अंक-तालिका देखने के लिए लिंक को आधिकारिक वेबसाइट, results.cg.nic.in पर एक्टिव किया जाएगा। परीक्षार्थी अपने रोल नंबर को भरकर सबमिट करके अपना परिणाम और विषयवार प्राप्तांक देख सकेंगे।

जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ बोर्ड द्वारा सीजीबीएसई 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2023 की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और इस समय दोनों ही कक्षाओं के मार्क्स वेबसाइट पर अपलोड किए जा रहे हैं।बता दें कि छत्तीसगढ़ बोर्ड द्वारा हाई स्कूल और हायर सेकेंड्री की वार्षिक परीक्षाओं का आयोजन 31 मार्च तक किया गया था। इस बार की दसवीं की परीक्षाओं के लिए 3,37,293 छात्र-छात्राएं और बारहवीं के लिए 3,27,935 स्टूडेंट्स ने फॉर्म भरे थे। परीक्षाओं के आयोजन के बाद इन परीक्षार्थियों की उत्तर-पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य समय पर पूरी कर लिया गया।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

विधायक प्रीतम लोधी के भद्दे बोल,भड़का आईपीएस एसोशिएशन     |     गेहूं खरीदी अनिमितताओं को लेकर किसानों मे रोष, किसान जागृति संगठन ने ज्ञापन सौपा     |     भोपाल मार्ग पर टला बड़ा हादसा, शक्ति ट्रेवल्स की बस में लगी आग     |     पीएम श्री स्कूल के छात्रों ने रचा इतिहास, राज साहू और रेशमा खान बने टॉपर     |     अमृत सरोवर बना शराबियों का अड्डा, असामाजिक तत्वों ने तोड़ी पंचायत की कुर्सियां ग्रामीणों में भारी आक्रोश     |     अक्षय तृतीया पर बाजारों में रौनक, गुड्डा-गुड़िया से लेकर शादी सामग्री की जमकर हुई बिक्री     |     दीवानगंज–देहरी पूछी के पहाड़ों में धधकती आग, जंगल की ओर बढ़ा खतरा , एक महीने में सातवीं घटना, फायर ब्रिगेड न होने से हालात बेकाबू     |     लू के थपेड़े चिलचिलाती धूप के बीच दर्जनों आदिवासी परिवारों को किया बेघर     |     धूमधाम से मनाया गया परशुराम प्रकटोत्सव, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब     |     बेगमगंज में धूमधाम से मनेगी केवट जयंती      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811