Let’s travel together.

संभाग स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ समापन ,बालिका वर्ग में सागर तो बालक वर्ग में दमोह ने मारी बाजी

0 149

 

अभिषेक असाटी बक्सवाहा 

क्रिकेट ग्राउंड पर तीन दिवसीय संभाग स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया जिसके समापन पर मुख्य अतिथि करण सिंह लोधी जिला पंचायत सदस्य, विशिष्ट अतिथि श्रीमती किरण बृज गोपाल सोनी अध्यक्ष नगर परिषद, श्रीमती नीमा देवी सिंह राजपूत उपाध्यक्ष नगर परिषद, संजय दादर जिला कीड़ा अधिकारी सागर, प्रशांत त्रिवेदी ने दोनों टीमों के कप्तान के साथ मैदान में टॉस कराते हुए अंतिम दिन के मैचों का शुभारंभ किया। सेमीफाइनल में पहला मुकाबला छतरपुर एवं दमोह के बीच खेला गया जिसमें दमोह ने छतरपुर को 37 रनों से हराया।वही फाइनल मुकाबले में बालिका वर्ग सागर एवं छतरपुर के बीच खेला गया जिसमें सागर ने छतरपुर को 9 विकेट से हराया।बालक वर्ग फाइनल मैच सागर एवं दमोह के बीच खेला गया जिसमें दमोह ने सागर को 30 रनों से हराया

पुरूस्कार वितरण व समापन समारोह का आयोजन
समापन समारोह मे शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने डांडिया और गीत की प्रस्तुति की बच्चो के इन कार्यक्रमों को अतिथियों ने खूब सराहा।टूर्नामेंट के विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कार के रूप शील्ड एवं मैडल प्रदान किए गए।

व्यायाम शिक्षक देवी सिंह राजपूत ने बताया बक्सवाहा में पहली बार शिक्षा विभाग द्वारा इस प्रकार का आयोजन किया गया है यह आयोजन बहुत ही सफल रहा, मुख्य अतिथि करन सिंह लोधी ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये कहा कि खेल मनुष्य के लिये बेहद जरूरी है
इस प्रकार के आयोजनों से हमारे नगर के खिलाड़ियों में उत्साह पैदा होता है, खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने की प्रेरणा मिलती है। नगर में इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन होता रहेगा इसके लिये सभी लोग को प्रयास करना चाहिए । इस अवसर पर समस्त विद्यालयों के अधिकारी कर्मचारी छात्र – छात्राये उपस्थित रहे

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल,62 IPS अफसर इधर से उधर!     |     तेज आंधी-बारिश ने मचाई तबाही, कई गांवों में पेड़ गिरे, टीन शेड उड़े , ग्रामीणों को नुकसान     |     जनगणना निदेशालय के निदेशक कार्तिकेय गोयल ने मुक्तापुर में जनगणना कार्य का किया जायजा     |     ममता की आखिरी सांस: बरगी डैम की वो तस्वीर जिसने पत्थर दिल भी पिघला दिए     |     बेगमगंज में तेज आंधी -तूफान ,वर्षा से किसानों की बढ़ी मुसीबत      |     तपेदिक अब लाइलाज बीमारी नहीं : डॉ. तोमर     |     एस ए टी आई पॉलिटेक्निक में 27 दिन से हड़ताल जारी     |     शिवपुरी में अचानक मौसम बदला, तेज आंधी से कई जगह पेड़ धराशाई, पोलोग्राउंड की दीवार गिरी, कई घायल     |     खुले में रखा हजारों टन गेहूं बारिश में भीगा, कांति वेयरहाउस की लापरवाही उजागर     |     संजय गांधी अस्पताल के गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग में मरीजों को मिल रही हैं अत्याधुनिक सुविधाएं     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811