Let’s travel together.

गरीब किसान के बेटे ने किया गांव का नाम रोशन

0 299

अभिषेक आसाटी बक्सवाहा

बकस्वाहा विकासखंड से 13 किलोमीटर दूर दमोह सीमा पर स्थित ग्राम केरवारा निवासी विक्रम सिंह लोधी का चयन अग्नि वीर में होने पर ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ रही है ग्राम केरबारा के साथ साथ बक्सवाहा समेत क्षेत्रीय लोग शुभकामनाएं देने किसान के घर पहुंच रहे है अग्नि वीर में चयन होने पर विक्रम सिंह लोधी एक छोटे से गांव से अग्नि वीर में चयन होने तक के सफर के बारे में जब पूछा गया तो उनका अनुभव प्रेरणादायक और काफी चौंकाने वाला दिखा उन्होंने बताया कि लगभग 700 की आबादी वाले ग्राम केरवारा में उनके पिता किसानी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं मेरा हमेशा से ही फौज में जाने का सपना रहा है जिसको लेकर मेरे परिवार के लोगों ने हमेशा मेरा सहयोग किया 2018 में मैंने पहली बार आर्मी की चयन प्रक्रिया में भाग लिया था लेकिन मैं सफल नहीं हो पाया जिसके बाद लगातार मेरे द्वारा प्रयास जारी रखे गए लेकिन आर्थिक तंगी के चलते एक बार मैने घर वापसी की थी लेकिन परिजनों ने मुझे प्रोत्साहित किया और आगे पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रेरित किया जिसके बाद मैंने अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए बक्सवाहा में रहकर मेडिकल और किराना दुकान पर बारी-बारी कार्य करके कुछ पैसे एकत्रित किए जिसके बाद पुनः में अपनी पढ़ाई करने बाहर निकल गया आर्मी की चयन परीक्षाओ में लगातार भाग लेता रहा साथ ही साथ पैसों की तंगी के चलते सब्जी और फल फूल का ठेला चलाकर आगे की पढ़ाई जारी रखी मेरे द्वारा सात बार चयन परीक्षा में भाग लिया गया जिसमें सातवीं बार में मेरा चयन अग्नि वीर में सितंबर 2022 में हो गया वहीं रिटायर मेजर जनरल आर एस ठाकुर और मनोज सर का खासा सहयोग रहा।
जिला पंचायत सदस्य करन सिंह लोधी, भरत चौरसिया विधायक प्रतिनिधि, और ग्रामो के सैकड़ों ने केरवारा पहुंचकर आगवानी और स्वागत किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

परसराई में 13 लाख के हिसाब पर बवाल, 13 पंच पहुंचे जनपद – सरपंच प्रतिनिधि बोले निराधार, CEO बोले होगी कड़ी कार्रवाई     |     वियतनाम के ग्लोबल क्राफ्ट फेस्टिवल में बाग प्रिंट की धूम, 40 से अधिक देशों के बीच मध्यप्रदेश की पारंपरिक कला ने बिखेरी चमक     |     दीवानगंज में नेत्र शिविर: 75 लोगों की जांच में 45 को मिला मोतियाबिंद, ऑपरेशन के लिए चिरायु अस्पताल भेजा     |     हाईवे-18 फोरलेन के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज, किसानों को मिलेगा चार गुना मुआवजा      |     130 मीटर सीसी रोड का निर्माण शुरू, 50 परिवारों को मिलेगी राहत, नाली भी बनेगी     |     ट्रेन की चपेट में आने से 8 से 10 फीट लंबे अजगर की मौत, दो टुकड़ों में मिला शव     |     लाड़ली बहनों को मिली राशि है ‘भाईदूज का उपहार’ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव     |     एक फोन कॉल बनी जीवन रक्षक – मंदिर हसौद में पुलिस ने समय रहते बचाई एक जान     |     हर घर दस्तक, हर दिल से संवाद: 28 दिनों तक 144 गाँवों में होगा जन चौपाल और प्रत्येक जन के साथ संवाद करेंगे अनुज शर्मा     |     विधायक देवेन्द्र पटेल ने अधिकारियों ली समीक्षा बैठक, विकास कार्यों को समयसीमा पूर्ण करने के दिए निर्देश      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811