नाबालिक को बहला फुसलाकर भगा ले जाकर किया दुराचार,पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार न्यायालय में किया पेश
देवरी रायसेन। दिनांक 10 सितम्बर 2023 को फरियादिया ने रिपोर्ट किया कि उसकी नाबालिक लड़की बेटी उम्र 15 वर्ष 11 माह को दिनांक 09.09. 23 को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर कर अपने साथ भगाकर ले गया है रिपोर्ट पर अपराध धारा 363 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए एसपी विकाश कुमार शाहवाल के निर्देशन एवं एएसपी कमलेश कुमार खरपुसे के मार्गदर्शन में व एसडीओपी बरेली सुरेश कुमार दामले के नेतृत्व में थाना प्रभारी देवरी एसआई संजय यादव के हमराह पुलिस टीम का गठन कर नाबालिक बालिका व आरोपी की तलाश पतारसी प्रारम्भ की गई। दौराने विवेचना दिनांक 24 सितम्बर को अपहर्ता को शाहपुर थाना करेली जिला नरसिंहपुर से दस्त्याब किया गया पूछताछ पर अपहर्ता ने आकाश नोरिया द्वारा उसे बहला फुसलाकर ले जाना एवं उसके साथ गलत संबंध बनाना बताया। जिसके आधार पर प्रकरण में धारा 366 376 2एन 376 3 5 एल ् 6 पोक्सो एक्ट का इजाफा किया गया। आरोपी आकाश पिता गुड्डा नोरिया निवासी ग्राम शाहपुर थाना करेली जिला नरसिंहपुर को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी व नाबालिक की दस्तयाबी में थाना प्रभारी देवरी उप निरीक्षक संजय यादवए सहायक उप निरीक्षक सीताराम अहिरवार, प्रधान आरक्षक शैलेंद्र राजपूत एवं महिला आरक्षक संध्या घोसी तथा साइबर सेल प्रभारी सहायक उप निरीक्षक सुरेंद्र की सराहनीय भूमिका रही ।