Let’s travel together.

राष्ट्रीय सेवा योजना का 55 वा स्थापना दिवस एवं अभिमुखीकरण कार्यक्रम सम्पन्न

0 155

भोपाल।राष्ट्रीय सेवा योजना का 55 वा स्थापना दिवस एवं अभिमुखीकरण के अवसर पर बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भेल भोपाल में आयोजित समारोह में मां सरस्वती जी एवं स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पित एवं दीप प्रज्वलित कर प्राचार्य डॉ. संजय जैन ने अपने उद्बोधन में बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना , देश सेवा के माध्यम से स्वयं के व्यक्तित्व का विकास की योजना है युवाओं को इसमें उत्साहपूर्वक सहभागिता करना चाहिए . बालिका इकाई की कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर गीता चौहान द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर एवं नियमित गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर स्वयं सेवकों द्वारा चाणक्य की कूटनीति का नाटक का मंचन किया गया ।

नाटक में कोमल पवार,कनक राजवैध, सोहित मीना,मोहित मालवीय, ऋषिकेश उज्ज्वल इत्यादि ने भाग लिया। कार्यक्रम में दक्षिण भारत का नृत्य भरतनाट्यम भी किया गया, जिसमें मुस्कान हर्षन, दीक्षा उपाध्याय, रोशनी रजक, सोनम गुर्जर , तनु विश्वकर्मा ने सामूहिक नृत्य किया । श्रीया विश्वकर्मा ने राष्ट्रीय सेवा योजना की स्थापना, तिरंगे के बारे में विस्तृत जानकारी दी ।

कार्यक्रम में पूर्व दल नायक मनीष सोनकर ने भी प्रथम वर्ष के स्वयं सेवकों को राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़कर किस प्रकार संगठित होकर कार्य करना चाहिए यह बताया।

कार्यक्रम का आभार पुरूष इकाई की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. समता जैन ने दिया। कार्यक्रम का संचालन दल नायक आयुष सक्सेना औऱ महिला इकाई की दल नायिका श्रेया दास ने किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, स्वयं सेवकों ने बढ़ -चढ़ कर हिस्सा लिया और कार्यक्रम को सफल बनाया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811