Let’s travel together.

इंडियन स्मार्ट सिटी कॉन्क्लेव मे आये देशभर के मैयर्स और नेशनल मीडिया कर्मियों ने महाकाल के दर्शन कर महाकाल लोक का किया अवलोकन

0 89

हेमेंद्र नाथ तिवारी उज्जैन

इंडियन स्मार्ट सिटी कॉन्क्लेव इंदौर में देशभर से आए विभिन्न नगरों के मेयर,स्मार्ट सिटी के अधिकारी,केंद्र व सरकार राज्य सरकार के नगरीय प्रशासन के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए तथा महाकाल लोक का अवलोकन किया ।

उन्होंने यहां विकसित किए गए महाकाल लोक की सराहना की।जन प्रतिनिधियों व अधिकारियों ने निगम आयुक्त से चर्चा में इसे अलौकिक,अद्भुत संरचना बताया । साथ ही कॉन्क्लेव में आये नेशनल मीडिया के वरिष्ठ पत्रकारो ने भी महाकाल लोक का अवलोकन किया ।

उज्जैन पहुंचे अतिथियों का स्वागत स्मार्ट सिटी के कार्यकारी निदेशक एवं नगर निगम आयुक्त रोशन कुमार सिंह ने किया । उन्होंने सभी अतिथियों को महाकाल लोक के विकसित होने वह इसके उज्जैन पर पड़े प्रभाव के बारे में जानकारी प्रदान की।

नगर निगम आयुक्त ने बताया कि महाकाल लोक बनने से उज्जैन शहर की अर्थव्यवस्था में भारी बदलाव आया है। यहां पर 2 लाख दर्शनार्थी प्रतिदिन आ रहे है।यहां की वार्षिक आर्थिक गतिविधियां 3000 करोड़ तक पँहुच गई है ।

यूनिटी मॉल जैसे कई नए प्रोजेक्ट यंहा आ गए है ओर उज्जैन – ओम्कारेश्वर टूरिस्ट सर्किट बन गया है ।अतिथियों को एक वीडियो फिल्म भी दिखाई गई। इस अवसर पर स्मार्ट सिटी के मुख्य कार्यपरण अधिकारी आशीष पाठक, सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जहरीली शराब से मौतों के मामले में बड़ी कार्रवाई, तीन आबकारी अधिकारी निलंबित     |     इंडियन चौराहे पर जमीन विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने, जमकर चले लाठी-डंडे     |     बाड़ी में फोरलेन निर्माण बना जानलेवा, बेकाबू डम्फर ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर मौत     |     रसूख के दम पर सड़क पर अतिक्रमण, संकरा रास्ता बना हादसों का खतरा     |     सागर में जहरीली शराब का कहर: रात में जाम, सुबह मौतों का मातम,11 जिंदगी खत्म, 30 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती चार गांवों में पसरा सन्नाटा     |     एक ही जगह पर मरीजों को मिलेंगी सभी अत्याधुनिक जांच सुविधाएं     |     अंबेडकर सेतु के 4.69 करोड़ के मेंटेनेंस टेंडर पर हाईकोर्ट की रोक       |     सत्ती टोला स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया शिक्षक दिवस     |     दीवानगंज सहित 40 गांवों में गूंजा ‘नंद के घर आनंद भयो’, आधी रात को जन्मे कन्हैया     |     शिक्षक दिवस पर उत्कृष्ट शिक्षकों और विद्यार्थियों का सम्मान, उपलब्धियों पर मिला सम्मान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811