Let’s travel together.

शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर कांच की बोतल मारी, 2 वर्ष का सश्रम कारावास, 5 हजार रु.का अर्थदंड

0 133

रायसेन।  न्यायालय जय कुमार जैन JMFC बरेली द्वारा आरोपी राहुल पिता इन्दर सिंह राजपूत, 23 वर्ष निवासी शक्ति नगर बरेली को साक्ष्य के आधार पर शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर कांच की बोतल मारकर गंभीर रूप से घायल करने के प्रकरण में 2 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 5,000 रु. अर्थदंडसे दण्डित किया गया I

प्रकरण के अनुसार फरियादी द्वारा थाना बरेली में इस आशय की रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 19.04.22 के शाम करीब 06 बजे की बात है, मैं, ट्रेक्टर का सामान लेने आयसर शोरूम बरेली आया था, आयसर शोरूम के पास ही खडे़ थे तभी आरोपी राहुल राजपूत आया और मुझसे बोला कि दारू पीने के लिये 200 रुपये दो, मैंने कहा मेरे पास पैसे नहीं हैं, तो राहुल मुझे मां बहन की गंदी गंदी गालियां देने लगा, मैंने गाली देने से मना किया तो वहीं पर पास मे पड़ी कांच की बोतल उठाकर मेरे सिर मे मार दिया जिससे खून निकलने लगा । राहुल राजपूत जाते जाते बोल रहा था कि थाने रिपोर्ट करने गया तो जान से खत्म कर दूंगा ।

उक्त रिपोर्ट पर थाना बरेली द्वारा अपराध क्र. 163/2021धारा 294, 323,327, 506 भा.द.वि. कायम कर विवेचना में लिया तथा विवेचना उपरांत अभियोग पत्र मान. न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया I उक्त प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी ADPO श्री सुनील कुमार नागा द्वारा की गई ।

न्यायालय् द्वारा प्रकरण में आई साक्ष्य के आधार पर दोषसिद्ध पाते हुए दण्डादेश द्वारा आरोपी राहुल राजपूत को धारा 327 भा.द.वि. में 2 वर्ष का सश्रम करावास व 5000 रू. अर्थदंड से दण्डित किया गया ।

न्यूज़ सोर्स- श्रीमती शारदा शाक्य मीडिया प्रभारी जिला रायसेन मप्र

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जंगल में मिली नवजात बच्ची को 21 दिन बाद भोपाल के शिशु गृह भेजा, माता-पिता का नहीं मिला सुराग     |     गणेशोत्सव में देवी-देवता एवं ऋषि स्वरूप प्रतियोगिता, प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा     |     चैनपुर स्कूल में चित्रकला कार्यक्रम, भाजपा मंडल अध्यक्ष ने बढ़ाया नन्हे कलाकारों का उत्साह     |     प्राचीन बावड़ी को अतिक्रमण मुक्त कराने कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन      |     बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस विभाग में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई      |     संयम धर्म से ही जीवन बनता है स्वर्णमय : मुनि श्री गरिष्ठ सागर महाराज     |     सोलर प्लांट से कॉपर केबल चोरी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, 70 किलो कॉपर तार और 19 हजार रुपये बरामद     |     केमफेस्ट -2026 का शुभारंभ      |     रायसेन में आज से 806वां उर्स मुबारक, पीर फतेह उल्लाह शाह की दरगाह पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब     |     मंडीदीप में महिला का हाई-वोल्टेज ड्रामा, डायल-112 की छत पर चढ़ी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811