Let’s travel together.

युवा नेतृत्व अभियान में किसानों की समस्याओं का किया समाधान

0 545

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट।
गुरुवार को किसान जागृति संगठन द्वारा ग्राम मड़वाई व ऐरन में युवा नेतृत्व अभियान का आयोजन किया गया। युवा नेतृत्व अभियान कार्यक्रम में किसानों की समस्याओं को सुना गया और तुरंत वहीं पर उनकी समस्याओं का समाधान भी किया गया। युवा नेतृत्व अभियान को किसान जागृति संगठन प्रमुख इरफान जाफरी, जिलाध्यक्ष रंजीत यादव, तहसील अध्यक्ष ब्रजेश बघेल, पंचायत अध्यक्ष कोमल विश्वकर्मा, पंचायत अध्यक्ष महबूब खा, रामबाबू सराठे द्वारा कार्यक्रम को संबोधित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बताया गया कि सरकार द्वारा जो ग्रेडिंग मशीन का नया नियम लागू किया गया है, वो किसानों के लिए किस तरह से नुकसानदायक है उसके बारे में विस्तार से समझाया गया । और ग्रेडिंग मशीन के कानून को बंद कराने के लिए सरकार से लड़ने के लिए सभी को प्रेरित किया। युवा नेतृत्व कार्यक्रम में किसान जागृति संगठन प्रमुख इरफान जाफरी, जिलाध्यक्ष रंजीत यादव, तहसील अध्यक्ष ब्रजेश बघेल, पंचायत अध्यक्ष कोमल विश्वकर्मा, पंचायत अध्यक्ष मेहबूब खा, रामबाबू सराठे, कालूराम लोधी, नन्नू सिंह, तुलाराम, नारायण सिंह, हरिशंकर लोधी, नीरज लोधी, राजेंद्र, हुकम सिंह, अयाज अली, अमर सिंह, दशरथ लोधी, ब्रजेश लोधी, गजराज सिंह लोधी, पूरन सिंह लोधी, संतोष कुमार प्रजापति, मो. हसन सहित आसपास के सैकड़ों किसान मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कर्क रेखा से हलाली डैम तक उमड़ा सैलानियों का सैलाब, झरने और ब्लू वाटर ने मोहा मन     |     बारिश में दलदल बना सत्ती-केमखेड़ी मार्ग, छह गांवों के ग्रामीण बेहाल     |     सीहोर की नन्ही प्रतिभा ने रचा इतिहास: ढाई साल की वान्या सचदेव का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज     |     वायरल वीडियो ::ना आपकी गारंटी, ना मेरी. सीहोर में मंच से मंत्री करण सिंह वर्मा ने कलेक्टर से की मजेदार चुटकी, वीडियो वायरल     |     कोयकतोड़ गौंडवाना महासभा का पांचवे  दिन भी धरना प्रदर्शन जारी, 17 सितंबर को बड़े आंदोलन की तैयारी     |     सर्वतोभद्र जिनालय निर्माण में 1008 महिलाएं देंगी दान     |     बेगमगंज में किसानों की समस्याओं को लेकर बड़ी ट्रेक्टर रैली के साथ हजारों कांग्रेसियों ने किया जंगी आंदोलन     |     हरतालिका तीज पर गौर तो श्रीगणेश उत्सव पर हुई विशेष पूजा -अर्चना ओर स्थापना     |     पहले पेट्रोल डलवाया, फिर चाकू दिखाकर लूटे 10 हजार; भोपाल में पकड़े गए चार आरोपी     |     खाना पसंद नहीं आया तो चाकू से हमला, भोजनालय मालिक गंभीर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811