Let’s travel together.

बिलोरी एग्रीकल्चर फीडर की लाइट दिन में बंद करने किसानों ने दिया आवेदन, गेंहू फसलें जलने का रहता है खतरा

0 354

-किसानों ने कहा बिजली के तार आपस में टकराने से निकलती हैं चिंगारियां

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट।

बिलोरी गांव के किसानों ने जूनियर इंजीनियर के नाम आवेदन देकर एग्रीकल्चर फीडर की विद्युत सप्लाई बंद करने को कहा है। गांव के खूब सिंह, मेहरबान सिंह, प्रकाश सिंह, घनश्याम, आज़ाद सिंह, बृजेश सिंह, कैलाश, वीरेंद्र सिंह ने बताया कि हमारे खेतों से निकली 11 केवीए की लाइन जो कि धोबाखेडी और पगनेश्वर मेढ़की तरफ गई है। इसमें हमारे खेत की और आए खंबों से दूरी ज्यादा होने की वजह से तार नीचे है। और झूलते हुए आपास में टच होने जाने की वजह से चिंगारी निकलती रहती हैं। और तार भी काफी पुराने हो चुके हैं। कहीं से भी टूटकर गिर जाते हैं। इसलिए 11 केवीए लाइन जो बिलौरी की और नदी तरफ से आई बिजली लाइन दिन में बिल्कुल बंद रखी जाए। जिसमें की पककर तैयार हो चुकी गेंहूँ की फसलों में दुर्घटना ना हो सके। 45 और लाइनमेन द्वारा सर्वे करवाकर ज्यादा गेप वाले जगहों के बीच में और खंबे लगाए जाएं। जिससे खतरे की आशंका खत्म हो जाए। गौरतलब है कि पिछले वर्ष भी इसी क्षेत्र में बिजली की चिंगारियों के कारण आग लगने से कई किसानों की लाखों रुपए कीमत की गेहूं फसलें जलकर राख हो गई थीं। इसलिए बिलोरी आदि क्षेत्र के किसानों ने खेती के बिजली फीडर बंद करने की विद्युत विभाग से मांग की है। वहीं बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर प्रांजल शर्मा ने कहा है कि किसानों की समस्या का शीघ्र समाधान किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कर्क रेखा से हलाली डैम तक उमड़ा सैलानियों का सैलाब, झरने और ब्लू वाटर ने मोहा मन     |     बारिश में दलदल बना सत्ती-केमखेड़ी मार्ग, छह गांवों के ग्रामीण बेहाल     |     सीहोर की नन्ही प्रतिभा ने रचा इतिहास: ढाई साल की वान्या सचदेव का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज     |     वायरल वीडियो ::ना आपकी गारंटी, ना मेरी. सीहोर में मंच से मंत्री करण सिंह वर्मा ने कलेक्टर से की मजेदार चुटकी, वीडियो वायरल     |     कोयकतोड़ गौंडवाना महासभा का पांचवे  दिन भी धरना प्रदर्शन जारी, 17 सितंबर को बड़े आंदोलन की तैयारी     |     सर्वतोभद्र जिनालय निर्माण में 1008 महिलाएं देंगी दान     |     बेगमगंज में किसानों की समस्याओं को लेकर बड़ी ट्रेक्टर रैली के साथ हजारों कांग्रेसियों ने किया जंगी आंदोलन     |     हरतालिका तीज पर गौर तो श्रीगणेश उत्सव पर हुई विशेष पूजा -अर्चना ओर स्थापना     |     पहले पेट्रोल डलवाया, फिर चाकू दिखाकर लूटे 10 हजार; भोपाल में पकड़े गए चार आरोपी     |     खाना पसंद नहीं आया तो चाकू से हमला, भोजनालय मालिक गंभीर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811