मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम दीवानगंज के आसपास के ग्रामीण इलाकों में लंबी वायरस ने दस्तक दे दी है कई दिनों से पशुओं में लंबी वायरस देखा जा रहा है
सांची विकासखंड में इन दिनों लंपी वायरस से प्रभावित मवेशी सड़क में ही देखे जा सकते हैं। खासकर भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर कई पशु लंपी वायरस से पीड़ित हैं भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर स्थित कूल्हाड़िया पर लंपी वायरस से एक बछड़े की मौत भी हो चुकी है तो भाई फैक्ट्री चौराहा दीवानगंज पर भी सोमवार रात लांपी वायरस के कारण मौत एक बछड़े की मौत हो गई हैपशुपालक मवेशियों में लंबी वायरस का प्रकोप देखकर काफी चिंतित और परेशान है पर उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं। एक वर्ष पूर्व छत्तीसगढ़ में लंपी वायरस का मामला सामने आने के बाद से पशु चिकित्सा सेवाएं विभाग ने एहतियातन कदम उठाने के साथ इस रोग से बचने के लिए जमीनी अमले को बड़े पैमाने पर टीकाकरण करने का लक्ष्य दिया था इसके बावजूद भी क्षेत्र में लंपी वायरस का प्रकोप धीरे-धीरे फैल रहा है जिस पशु में लंपी वायरस मिलता है उसे पशु को अन्य पशुओं से अलग रखा जाता है मगर इन आवारा पशुओं को कैसे अलग रख सकते हैं यह एक झुंड में साथ रहते हैं और रात के समय एक ही साथ एक ही जगह बैठते हैं इनको रखने वाले भी इन पर ध्यान नहीं दे रहे हैं
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।
Next Post