Let’s travel together.
nagar parisad bareli

नाबालिक लड़की को भगाकर ले जाने वाला नाबालिक युवक गिरफ्तार

0 483

-28 फरवरी को मुर्गियों को दाना डालते समय नाबालिक छात्रा को भगा ले गया था युवक
-सलामतपुर पुलिस ने बालक को किशोर न्यायालय रायसेन में किया पेश

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट।
28 फरवरी को थाना क्षेत्र के गाडरखेड़ी गांव से एक अज्ञात युवक नाबालिक लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले गया था। सलामतपुर पुलिस ने गुम इंसान 08/22 व अपराध क्रमांक 35/22 धारा 363 आईपीसी का मामला पंजीबद्ध कर मामला जांच में लिया था। पुलिस ने टीम बनाकर नाबालिक युवती की तलाश शुरू कर दी थी। लेकिन सफलता नही मिल रही थी। 17 मार्च को पुलिस को मुखबिर से पक्की सूचना मिली कि उक्त लडक़ी व लड़का सलामतपुर त्रिमूर्ति चौराहा पर आने वाले हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर नाबालिक लड़की को दस्तयाब कर लिया। लेकिन आरोपी युवक भागने में सफल हो गया। फिर पुलिस ने युवक की जानकारी उठाते हुए शिवनगर भोपाल से उसकी मां के घर से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। सोमवार के दिन युवक को नाबालिक होने के कारण किशोर न्यायालय रायसेन में पेश किया गया। वहीं आरोपी नाबालिक युवक के खिलाफ धाराओं में इज़ाफ़ा करते हुए 366ए, 376(2)एन, 376(3), 3/4,5 एल/6 पॉक्सो एक्ट लगाईं हैं। गौरतलब है कि गाडरखेड़ी गांव निवासी कक्षा 6 में पड़ने वाली 14 वर्षीय नाबालिक लड़की सिमरन (परिवर्तित नाम) घर के बाहर 28 फरवरी को मुर्गी के बच्चों को दाना डाल रही थी। उसके बाद ही कोई अज्ञात युवक नाबालिक छात्रा को बहला फुसलाकर भगा ले गया है। वहीं उसके परिजन बकरी चराने जंगल गए हुए थे। वापस आए तो छात्रा गायब थी। नाबालिक छात्रा अपने साथ आधार कार्ड और अपनी फोटो भी ले गई थी। छात्रा छह बहनों में पांच वे नम्बर की बहन है। और उसके तीन भाई भी हैं। आरोपी युवक मुक्तापुर गांव में अपने नाना बाबूलाल के घर रहकर ईंट भट्टो पर मजदूरी का काम करता था। वहीं नाबालिक छात्रा भी मुक्तापुर गांव के स्कूल में कक्षा 6 में पड़ने जाती थी। इन दोनों की यहीं से जान पहचान हुई थी। बहरहाल सलामतपुर पुलिस ने लड़की को अग्रिम कार्रवाई हेतु रायसेन महिला थाने भेजा। जहां से लडक़ी के कथन उपरांत मां बाप के सुपुर्द कर दिया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811