Let’s travel together.

निष्पक्ष जांच व एफआईआर में दर्ज गलत नाम को हटाया जावे ,कलेक्टर के नाम सर्व आदिवासी समाज ने दिया ज्ञापन

0 846

रिपोर्ट देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन

धुलेड़ी के दिन अंचल के खमारिया गांव में दो पक्षो के बीच हुई हिंसक झड़प में एक ग्रामीण के मारे जाने व 30 से अधिक ग्रामीणो के धायल हो जाने के बाद छोटा सा गांव खमारिया प्रदेष के पटल पर अंकित हो गया है। अदने अधिकारी से लेकर प्रदेष के आला अधिकारी तक गांव में कैंप कर चुके है। आदिवासी संगठन भी निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर मुखर होने लगे है।
सोमवार को सर्व आदिवासी समाज के द्वारा आदिवासी नेता नीलमणि शाह की उपस्थिति में कलेक्टर के नाम एसडीएम के स्टेनो अनिल भार्गव को एक मांग पत्र सौंपा गया। जिसमें उल्लेख किया गया है कि खमारिया गांवमें घटित घटना में दर्ज एफआईआर में समाज के कई लोगो के गलत नाम जो़े गए है। एैसे नामो ंको हटाया जावे तथा संपूर्ण मामले की निष्पक्ष जांच की जावे। इसके अतिरिक्त अनुसूचित जनजाति आयोग से मृतक व धायलो को आर्थिक मदद उपलब्ध कराई जावे। इस मौके पर अनेक समाजजन मौजूद रहे।


इस मौके पर नीलमणि शाह, हरिलाल मसकोले, अर्जुन इरपाचे, अभिषेक रघुवंषी, राजकुमार सल्लाम, संदीप उइके, नीलेष, विजय, ब्रजेष, कमलेष, विकास, भूरा,तुलसीराम, देवेंद, कैलाष, रामू, प्रवेष, सुनील आदि मौजूद रहें।
ज्ञात रहे कि घटना के बाद से अधिकारियो व राजनैतिक दलो के नेताओं का पहुंचने का क्रम बना हुआ है। पूर्व मंत्री व क्षेत्रीय विधाायक ठाकुर रामपाल सिंह राजपूत गांव का दौरा कर ग्रामीणो से शांति बनाए रखने की अपील कर चुके है तथा प्रषासन को ग्राम में ंशांति स्थापित किए जाने को लेकर निर्देषित भी कर चुकेघटना के 4 दिन बाद भी पुलिस के जवान खमारिया सहित आस पास के गावों में डेरा जमाए हुुए है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

हाथों से तैयार मां वैष्णो देवी की भव्य प्रतिमा गांव में भ्रमण के बाद पहाड़ पर की स्थापित     |     करवा चौथ को लेकर हॉट बाजार में बढ़ी रौनक, पूजन सामग्री और श्रृंगार की दुकानों पर पहुंच रहीं महिलाएं     |     त्याग, समर्पण और पुण्य से संवरेगा जीवन-मुनि श्री      |     मुनिसंघ के गीतांजलि ग्रीन सिटी में प्रवचन आज      |     शरद पूर्णिमा पर तीनबत्ती पर नाटिका और भजन संध्या आज     |     करैरा में श्रीराम कथा शुरू होने से पहले पंडाल के डोम में लगी आग, 15 मिनट में पाया काबू     |     शिवपुरी की थीम रोड पर घटिया निर्माण की खुली पोल, 4 साल में ही उखड़ी गिट्टियां     |     मध्यप्रदेश की बाग प्रिंट कला श्रीलंका में बिखेरेगी अपनी छटा     |     बीड़ी श्रमिकों की समस्याओं को लेकर सरपंच ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार     |     पोषण कार्यक्रम के तहत बच्चों को स्कूल बैग व अध्ययन सामग्री वितरित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811