Let’s travel together.

कैसा हो रेलवे स्टेशन सुविधाओं को लेकर अब आप भी दे सकेंगे सुझाव

106

रतलाम। अमृत भारत स्टेशन योजना में देश के 1000 स्टेशनों का कायाकल्प करने किया जा रहा है। स्टेशनों पर विकास व सुविधाओं को लेकर यात्रियों की मंशा व मांग के अनुसार काम हो, इसके लिए रेलवे ने आमजन को मुहिम से जोड़ने की तैयारी है। रेलवे की एजेंसी क्रिस ने सुझावों के लिए एक फार्म का लिंक जारी किया है, इसमें आनलाइन ही रेलवे स्टेशन आने-जाने के रास्ते, डिजाइन, सिटी सेंटर, वेटिंग हाल आदि को लेकर सुझाव दिए जा सकेंगे। अच्छे सुझावों को रेलवे अपनी योजना में शामिल करेगा।

यात्रियों से फीडबैक लेकर आगे बढ़ाएंगे योजनाएं

दरअसल सफर के दौरान यात्रियों को किस तरह की सुविधाएं ट्रेन व स्टेशन पर मिलना चाहिए, ये यात्री ही अच्छे से बता सकते हैं। कई बार यात्रियों को अपनी समस्या के निराकरण के तरीके की जानकारी भी रहती है, लेकिन इस बात की जानकारी नहीं रहती है, कि इसे कहां बताया जाए।

यही वजह है कि अब फीडबैक लेकर रेल प्रशासन अपनी योजनाओं को आगे बढ़ाएगा। आनलाइन फार्म में नाम, पता, मोबाइल और ईमेल की जानकारी के बाद सुझाव से संबंधित स्टेशन का नाम और उसके बाद अपने सुझाव क्रमवार दिए जा सकेंगे।

इस तरह से दे सकेंगे सुझाव

स्टेशन पर सूचना हाल, शहरों का प्रतिनिधित्व करने वाली जानकारी, ऐतिहासिक घटनाओं, दिव्यांगजन, सीनियर सिटीजन, महिला और बच्चों आदि के लिए सुविधाओं का उल्लेख सुझाव में किया जा सकेगा।

इसके साथ ही स्टेशन के आर्किटेक्चर, सिटी सेंटर बनाने, आने-जाने के रास्ते, स्टेशन के दोनों साइड को जोड़ने, प्रवेश द्वार की संख्या, वेटिंग हाल को सुधारने के बारे में सुझाव दे सकते हैं। आनलाइन फार्म https://indianrailways.gov.in/railwayboard/FeedBackForm/index.jsp लिंक पर भरा जा सकता है।

मंडल के 18 स्टेशनों को मिलेगा नया रूप

अमृत भारत स्टेशन योजना में रतलाम मंडल के रतलाम सहित 18 स्टेशनों का चयन किया गया है। रेलवे में गतिशक्ति विभाग इसकी मानीटरिंग कर रहा है। स्टेशन का मास्टर प्लान बनाने के साथ ही अलग-अलग काम हो रहे हैं। दिसंबर तक सभी स्टेशनों को नया रूप देने की तैयारी है। रतलाम, देवास, नागदा, नीमच, मंदसौर, बेरछा, अकोदिया, खाचरौद, मक्सी, मेघनगर, शुजालपुर, सीहोर, लक्ष्मीबाई नगर, लीमखेड़ा, चंदेरिया, दाहोद, इंदौर, उज्जैन को भी संवारा जा रहा है।

इसमें स्टेशन पर रूफ प्लाजा, बेहतर कैफेटिरिया, 5-जी इंटरनेट सुविधा, स्टेशन तक मार्गों का चौड़ीकरण, समर्पित पैदल मार्ग, सुनियोजित पार्किंग क्षेत्र, बेहतर प्रकाश व्यवस्था की जाएगी। इन सब कामों के लिए सुझाव लिए जा रहे हैं।

स्टेशनों पर विकास व सुविधा्ओं को लेकर सुझाव के लिए रेलवे ने आनलाइन लिंक जारी है। आमजन उस लिंक पर जाकर सुझाव दे सकते हैं। – खेमराज मीणा, जनसंपर्क अधिकारी, रेल मंडल रतलाम

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

सड़क पर संग्राम: ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ पर अड़े ग्रामीण, SDM-तहसीलदार की समझाइश के बाद शुरू हुई वोटिंग     |     एआइ उपयोग से पर्यटकों की यात्रा सुगम- ललित गौड़      |     सितंबर में ही खिले कांस के फूल, बारिश की विदाई का दे रहे संकेत     |     श्राद्ध कार्यक्रम में मां की स्मृति में रोपा पौधा, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश     |     चिटफंड कंपनी के नाम पर लाखों रुपये हड़पने वाला शातिर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे     |     शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, वरिष्ठता, पदोन्नति और ई-अटेंडेंस की विसंगतियां दूर करने की मांग      |     पंचायत भवन में चोरी, वाई-फाई कैमरा और दो सोलर प्लेट ले गए चोर     |     जंगल में बाघों और गांवों में इंसानों की मौत—क्या यह एक ही संकट की दो तस्वीरें हैं?- दीपक कांकर      |     पंचायत उपनिर्वाचन अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्र-3 मेहगांव सीट पर सबसे कम तथा ग्राम पंचायत कन्हवार में सरपंच पद के लिए हुआ सबसे ज्यादा मतदान     |     मध्यप्रदेश पुलिस के 100 अधिकारियों-कर्मचारियों को डीजी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811