Let’s travel together.

भारतीय जनता पार्टी संगठन पर्व: रायसेन जिला कार्यशाला 5 नवंबर को

0 141

रायसेन। भारतीय जनता पार्टी रायसेन जिले के संगठन पर्व के तहत एक विशेष कार्यशाला का आयोजन 5 नवंबर को दोपहर 2 बजे किया जा रहा है। इस कार्यशाला का उद्देश्य बूथ समिति और मंडल गठन को मजबूत बनाना और उनकी कार्यप्रणाली में सुधार करना है। साथ ही, प्रभारियों की भूमिकाओं को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए उन्हें प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

कार्यशाला में सम्मानित मुख्य अतिथियों के रूप में जिला चुनाव अधिकारी श्रीमती अनिता चपरा, पूर्व सांसद श्री आलोक संजर, जिलाध्यक्ष श्री राकेश शर्मा, पूर्व मंत्री श्री रामपाल सिंह, राज्य मंत्री श्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, पूर्व मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी, और पूर्व मंत्री श्री सुरेंद्र पटवा का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। इन सभी वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन संगठन के कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा प्रदान करेगा।
इस कार्यशाला में समस्त विधायकगण, जिला चुनाव अधिकारी टोली, प्राथमिक जिला सक्रिय सदस्यता टोली, जिला पदाधिकारीगण, मंडल अध्यक्षगण, मंडल महामंत्रीगण, मंडल प्रभारीगण, मोर्चा जिला अध्यक्ष, मंडल सक्रिय सदस्यता सहयोगी, मंडल संगठन पर्व सहयोगी, जिला पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, नगरपालिका परिषद पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, और प्रदेश कार्यसमिति के सभी सदस्य उपस्थित रहेंगे।

न्यूज़ सोर्स- हरि साहू जिला मीडिया प्रभारी रायसेन

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व स्तनपान सप्ताह : सांची में धात्री माताओं को स्तनपान के महत्व की दी गई जानकारी     |     बारिश पूर्व जल भराव न हो इसकी हुई तैयारी लेकिन बारिश ने ही खोल दी दावों की पोल     |     किशोर कुमार के अमर गीतों से सजी संगीतमयी शाम, युवा गायक उत्सव पारे की प्रस्तुति ने जीता दिल     |     संदीपा पारे के स्वागत गीत से हुआ 56वें गुरु वंदना महोत्सव का शुभारंभ     |     आस्था बनाम विकास! हनुमान मंदिर बचाने सड़क पर उतरे साधु-संत और ग्रामीण     |     3 – 4 महीने से पेंशन बंद, बैंक के चक्कर काटने को मजबूर बेसहारा बुजुर्ग     |     हाईवे-18 पर मौत के गड्ढे, बालमपुर घाटी से त्रिमूर्ति चौराहा तक 150 से ज्यादा गहरे गड्ढे, टोल वसूली जारी, हादसे बदस्तूर जारी     |     हाईवे-18 पर आवारा मवेशियों का जमाबड़ा, हर पल मंडरा रहा हादसों का खतरा     |     स्‍मृतिशेष:: हिन्‍दी-जीवनव्रती पद्मश्री कैलाशचन्‍द्र पंत- विजयदत्‍त श्रीधर     |      “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811