रीवा। थाने में ही बैठे टीआई को थाने के ही सब इंस्पेक्टर ने गोली मार दी। टीआई की हालत गंभीर बनी हुई है, उनके कंधे में गोली लगी है। मामला लाइन अटैच करने का बताया जा रहा है।
टीआई कों गोली मारने वाला एक सब इंस्पेक्टर है। टीआई की हालत गंभीर बनी हुई है, उनके कंधे में गोली लगी है। मीनरवा अस्पताल में इलाज चल रहा है। फायरिंग की इस घटना के बाद एसपी विवेक सिंह समेत दूसरे अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
जानकारी के अनुसार सिविल लाइन थाना में पदस्थ प्रभारी हितेंद्र नाथ शर्मा दोपहर में थाने में ही मौजूद थे। तभी एसआई बृजराज सिंह उनके कमरे में पहुंचे। दोनों के बीच किसी बात को लेकर वाद विवाद हुआ। इसके बाद बृजराज सिंह ने बंदूक से हितेन्द्रनाथ शर्मा के ऊपर फायर कर दिया। गोली सीधे हितेंद्र नाथ शर्मा के कंधे पर जा लगी। गनीमत यह रही कि गोली सर या गर्दन भी नहीं लगी। वरना मौके पर ही जान चली जाती। हालांकि आनन-फानन में स्टाफ ने शर्मा को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। थाना प्रभारी का ऑपरेशन सफल रहा है। दिल के बगल में गोली थी। अभी हालत स्थिर है।