Let’s travel together.

रायसेन में भी अध्यापक संघ के शिक्षक निलम्बित

0 131

-अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहते हुए भोपाल में अनिश्चित कालीन हड़ताल पर सामूहिक रूप से सम्मिलित होने का आरोप
रायसेन। अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहते हुए भोपाल में अनिश्चित कालीन हड़ताल पर सामूहिक रूप से सम्मिलित होने के आरोप में जिला शिक्षा अधिकारी एम एल राठौरिया ने
भमर सिंह मौरी, प्राथमिक शिक्षक, शासकीय एकीकृत मा.शा. ब्यावरा, संकुल केन्द्र शा.उ.मा. वि. खरबई, विकास खण्ड साँची, जिला रायसेन को निलंबित कर दिया है।

जिला शिक्षा अधिकारी ने अपने आदेश में कहा है कि दिनांक 13/09/2022 को म.प्र. आजाद अध्यापक शिक्षक संघ के प्रांतीय आव्हान पर विधान सभा का घेराव हेतु अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहते हुए अनिश्चित कालीन हड़ताल पर सामूहिक रूप से सम्मिलित होने हेतु भोपाल में उपस्थित हुये। जिससे शिक्षकीय कार्य बाधित हुआ है एवं उनका हड़ताल पर रहना छात्र हित के विपरीत होने के साथ ही छात्र हित अत्यन्त प्रभावित हुआ। इस प्रकार शिक्षकों को हड़ताल आदि न करने के निर्देशों के बावजूद श्री भमर सिंह मौरी द्वारा शासन निर्देशों की अवहेलना करते हुए स्वेच्छाचारिता, लापरवाही एवं वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना के साथ ही म.प्र सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 3 का 28 ( 12 ) के अनुसार अवचार करना पाया गया है।

अतः श्री भमर सिंह मौरी प्राथमिक शिक्षक, शासकीय एकीकृत मा.शा. ब्यावरा संकुल केन्द्र शास. उ.मा.वि. खरबई विकास खण्ड साँची, जिला रायसेन का कार्यव्यवहार एवं आचरण म.प्र. सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 के विपरीत होने से म.प्र. सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम 09 के अन्तर्गत तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया जाता है। निलम्बन काल में श्री अमर सिंह मौरी, प्राथमिक शिक्षक का मुख्यालय कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी सांची, जिला रायसेन रहेगा तथा नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा भारती के सिलाई-मेहंदी केंद्र का पदाधिकारियों ने किया अवलोकन     |     दीवानगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर नहीं, 5 दिनों से मरीज परेशान     |     बारिश बनी बेजुबानों की मौत का कारण, देहरी के पास अज्ञात वाहन ने गायों के झुंड को रौंदा     |     5 दिन से अघोषित बिजली कटौती से दीवानगंज क्षेत्र बेहाल, बारिश की कमी के बीच धान की फसल पर मंडराया संकट     |     मानव तस्करी, जुआ और अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस का जागरूकता अभियान, ग्रामीणों से मांगा सहयोग     |     पत्रकार हौसला छोड़ दें तो लोकतंत्र में दरारें आ जाएंगी – राजेश रैना”     |     सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में धरसीवा को एक ओर सौगात     |     10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा राष्ट्रीय महाअभियान का होगा तिल्दा में शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से श्री नायडू से की सौजन्य भेंट     |     वर्षायोग चातुर्मास कलश स्थापना समारोह 9 अगस्त को     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811