Let’s travel together.

नाले पर बन गई पुलिया,अब न बच्चों कों स्कूल जाने की परेशानी न ग्रामीण होंगे परेशान

0 270

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची विकासखंड की ग्राम पंचायत गीदगढ़ के गांव महुआ खेड़ा के ग्रामीण कई वर्षों से पुलिया बनने का इंतजार कर रहे थे।क्योंकि बारिश के समय में नाला चढ़ने के कारण ग्रामीण मुख्य मार्ग तक नहीं पहुंच पाते थे इसी मार्ग से होते हुए महुआ खेड़ा के छात्र छात्राएं स्कूल पढ़ने के लिए जाते थे जब नाला चढ जाता था तो बच्चे स्कूल नहीं पहुंच पाते थे लेकिन ग्राम पंचायत गीदगढ़ द्वारा कुछ दिन पहले ही लगभग 7.35 लाख से पुलिया का निर्माण करा दिया गया है इस पुलिया के बन जाने से महुआ खेड़ा के ग्रामीण और पढ़ने वाले छात्र छात्राओं ने राहत की सांस लिए क्योंकि अब ग्रामीणों को मुख्य मार्ग तक पहुंचने में कोई दिक्कत नहीं होगी।
कृष्णा बाई गौर, जगदीश मेहरा, खेमचंद मीना, नेपाल सिंह मीणा ,गोवर्धन सिंह, चिरौंजी लाल, शिवनारायण, प्यारेलाल, पूरन सिंह यदि ने क्षेत्रीय विधायक एवं परिवार एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी का आभार व्यक्त किया है जबकि पढ़ने वाले छात्र छात्राएं नैतिक गौर, राजा मेहरा यदि ने ग्राम पंचायत के सरपंच लीला अहिरवार और क्षेत्रीय विधायक को भी धन्यवाद किया है

इनका कहना हें-
महुआ खेड़ा के ग्रामीण कई वर्षों से इस नाले के निर्माण का इंतजार कर रहे थे बारिश के समय में जब नाला चढ़ जाता था तो बीमार व्यक्ति हो, डिलीवरी केस हो, या पढ़ने वाले छात्र छात्राएं इस नाले को पार नहीं कर पाते थे जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही थी कुछ दिन पहले परिवार एवं स्वस्थ मंत्री डॉक्टर प्रभु राम चौधरी द्वारा नाले का निर्माण कार्य किए जाने का आश्वासन दिया था जो अब पंचायत द्वारा पूरा करा दिया गया है अब ग्रामीणों को इस नाले को पार करने में कोई समस्या नहीं आएगी।

लीला किशन अहिरवार सरपंच गीदगढ़

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल,62 IPS अफसर इधर से उधर!     |     तेज आंधी-बारिश ने मचाई तबाही, कई गांवों में पेड़ गिरे, टीन शेड उड़े , ग्रामीणों को नुकसान     |     जनगणना निदेशालय के निदेशक कार्तिकेय गोयल ने मुक्तापुर में जनगणना कार्य का किया जायजा     |     ममता की आखिरी सांस: बरगी डैम की वो तस्वीर जिसने पत्थर दिल भी पिघला दिए     |     बेगमगंज में तेज आंधी -तूफान ,वर्षा से किसानों की बढ़ी मुसीबत      |     तपेदिक अब लाइलाज बीमारी नहीं : डॉ. तोमर     |     एस ए टी आई पॉलिटेक्निक में 27 दिन से हड़ताल जारी     |     शिवपुरी में अचानक मौसम बदला, तेज आंधी से कई जगह पेड़ धराशाई, पोलोग्राउंड की दीवार गिरी, कई घायल     |     खुले में रखा हजारों टन गेहूं बारिश में भीगा, कांति वेयरहाउस की लापरवाही उजागर     |     संजय गांधी अस्पताल के गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग में मरीजों को मिल रही हैं अत्याधुनिक सुविधाएं     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811