Let’s travel together.

‘पंचायत’ के विधायक ने बताया स्पाइनलेस, तो अनुराग कश्यप ने दिया दो टूक जवाब

0 98

‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ में पंकज त्रिपाठी ने सुल्तान कुरैशी का रोल निभाया था. लेकिन पंकज त्रिपाठी इस फिल्म के लिए पहली पसंद नहीं थे. इस बात का खुलासा हाल ही में ‘पंचायत 3’ एक्टर पंकज झा ने किया था. क्योंकि इस रोल के लिए पहली पसंद वही थे. लेकिन फिर इस रोल के लिए पंकज त्रिपाठी को चुन लिया गया. इस पर पंकज झा ने अनुराग कश्यप पर तंज किया था. उन्होंने अनुराग को डरपोक और रीढ़हीन बताया था. अब इस पर अनुराग ने उन्हें जवाब दिया है.

पंकज झा ने दावा किया था कि जब अनुराग ने ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ में भूमिका के लिए उनसे कॉन्टैक्ट किया था, तब वो पटना में शूटिंग कर रहे थे. उन्होंने अनुराग को बताया था कि वो एक या दो दिन में वापस आएंगे. लेकिन बाद में उन्हें पता चला कि पंकज त्रिपाठी को उनकी जगह पहले ही कास्ट कर लिया गया था. अब अनुराग कश्यप ने इस समय को याद करते हुए खुलासा किया कि जब वो अपनी 2010 की फिल्म, ‘द गर्ल इन येलो बूट्स’ की शूटिंग कर रहे थे, तो झा पुणे में ओशो रिट्रीट में चले गए थे.

“पहुंच से बाहर इंसान”

अनुराग ने कहा, “हम एक टाइट बजट पर थे और उनका इंतजार नहीं कर सकते थे. हमने फिल्म को बहुत अलग कंडीशन और बजट में बनाया था. अब वो 20 साल बाद सोच रहे होंगे कि वो पंकज त्रिपाठी बन सकते थे.” पंकज झा और अनुराग ने ‘ब्लैक फ्राइडे’ और ‘गुलाल’ जैसी फिल्मों में एक साथ काम किया है. अनुराग पंकज झा को पहुंच से बाहर इंसान बताते हैं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो पंकज झा के साथ दोबारा काम करने पसंद करेंगे.

दोबारा काम करना पसंद करेंगे?

कश्यप ने जवाब देते हुए कहा, “वो असल में मेरे पसंदीदा एक्टर हैं. मुझे उनके साथ काम करना अच्छा लगता है. मैं उनके साथ फिर से काम करना पसंद करूंगा, लेकिन सच्चाई ये है कि वो पहुंच में ही नहीं हैं.” अब अनुराग अपनी आने वाली फ़िल्म ‘बैड कॉप’ की रिलीज़ का इंतज़ार कर रहे हैं. डिज्नी प्लस हॉटस्टार के इस शो में गुलशन देवैया डबल रोल में हैं और इसमें वो एक गैंगस्टर की भूमिका में हैं. वहीं गैग्स ऑफ वासेपुर उनकी बेहतरीन फिल्म मानी जाती है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मणिकर्णिका सम्मान से सम्मानित हुईं एवरेस्ट विजेता अंजना यादव     |     श्रीलक्ष्‍मीनारायण मंदिर में प्रतिष्ठित भव्‍य प्रतिमाएँ सामाजिक समरसता का दस्‍तावेज- पद्मश्री विजयदत्‍त श्रीधर     |     जिला पंचायत के वार्ड 3 मेहगांव सीट पर उपचुनाव आज, 84 मतदान केंद्रो पर डाले जाएंगे वोट, मतदाताओं में भारी उत्साह     |     सेवा संकल्प यात्रा में बाइकर्स के साथ दो पहिया वाहन पर चले भाजपा जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक      |     मध्य प्रदेश सहकारिता समिति कर्मचारी महासंघ ने राशन विक्रेता संघ के पत्र से किया किनारा     |     सेपक टकरॉ में गोल्डन कैरी की 8 छात्राओं ने दिखाया हुनर, सेमीफाइनल तक पहुँची टीम     |     क्रांतिकारी सरदार भगत सिंह जी की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित     |     सीईसी के खिलाफ लामबंदी से विपक्ष को सियासी लाभ कितना? अजय बोकिल      |     दो दिन से फंसे थे बाढ़ में सूचना मिलते ही रात के अंधेरे में किया रेस्क्यू,दो फेक्ट्री कर्मियों सहित पांच का सफल रेस्क्यू     |     मवेशियों को बचाने के चक्कर में 10 फीट गहरी खाई में पलटी पिकअप     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811