Let’s travel together.

अतिथि विद्वान महासंघ की अपील,विधानसभा में विद्वानों के स्थाईत्व पर हो निर्णय

0 48

-हरियाणा सरकार ने विधानसभा में प्रस्ताव लाकर अतिथि विद्वानों को किया है नियमित

भोपाल।आगामी विधानसभा सत्रों में काफ़ी मुद्दों पर बड़ी बहस होने की संभावना है।वहीं सूबे के सरकारी कॉलेजों में रिक्त पदों के विरुद्ध सेवा कर रहे अतिथि विद्वानों की तरफ़ से अतिथि विद्वान महासंघ का बड़ा बयान आया है।महासंघ ने अपील करते हुए भाजपा एवं कांग्रेस से अनुरोध किया है कि आगामी समय में विधानसभा में अतिथि विद्वानोँ के स्थाईत्व/नियमितीकरण/समायोजन पर मुहर लगाई जाए।इसके लिए दोनों ही पार्टियों भाजपा कांग्रेस से अनुरोध किया है।जैसा कि विदित हो कि हरियाणा की भाजपा सरकार के मुखिया सैनी ने विधानसभा में प्रस्ताव लाकर रिक्त पदों में जिनका पांच वर्ष का कार्य करने का अनुभव था उनको स्थाई कर दिया गया है उन्ही पदों में तो मध्य प्रदेश में उच्च शिक्षा विभाग में अनिश्चित भविष्य होने के वावजूद अतिथि विद्वान 25 वर्षों से सेवा करते हुए आ रहे है।

महापंचायत की घोषणा पूरी नही होने से आक्रोशित/दुःखी है अतिथि विद्वान

अतिथि विद्वान महासंघ के प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ आशीष पाण्डेय ने  प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि 11 सितंबर 2023 को पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी एवं उस समय के उच्च शिक्षा मंत्री वर्तमान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी ख़ुद अतिथि विद्वानों को लेकर निम्न घोषणा
1:- अतिथि विद्वानों को फ़िक्स मासिक वेतन दिया जाएगा,मानदेय से छुटकारा मिलेगा
2:- विद्वानों को स्थाई/नियमित/समायोजित किया जाएगा उन्ही रिक्त पदों में जिसमे सेवा कर रहे हैं अब उनको फालेन आउट नही किया जाएगा।
किए थे।डॉ पांडेय ने बताया कि आज दिनांक तक दोनों ही घोषणा वादा कोरी साबित हुई।आज भी विद्वानों को वही दिहाड़ी मजदूरी दी जा रही है और फालेन आउट किया जा रहा है।इसलिए सरकार से एवं विपक्ष से अनुरोध है कि सर्वसम्मति बनाते हुए अतिथि विद्वानो का भविष्य सुरक्षित करने का प्रस्ताव पारित किया जॉए जैसे हरियाणा सरकार ने किया है।
इनका कहना हे –
प्रवेश,परीक्षा,प्रबंधन,अध्यापन,मूल्यांकन,नैक,रूसा आदि समस्त कार्य अतिथि विद्वान ही करते हैं।नेट/पीएचडी योग्यता एवं 25 वर्षों से सेवा करने के अनुभवधारी है।मुख्यमंत्री जी,उपमुख्यमंत्री जी,उच्च शिक्षा मंत्री जी एवं विपक्ष से विनम्र निवेदन है कि अतिथि विद्वानों का भविष्य सुरक्षित करने का ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित करें छात्र हित मे प्रदेश हित मे एवं अपनी घोषणा भी पूरी करें।
डॉ देवराज सिंह, प्रदेश अध्यक्ष, महासंघ

Leave A Reply

Your email address will not be published.

साँची में आयोजित रामलीला में रामलीलाओ का चित्रण     |     ग्राम पंचायत गुलगांव मे आयोजित हुआ जनकल्याण शिविर     |     भोपाल विदिशा हाईवे 18 डोलाघाट पर दो कार आपस में भिड़ी     |     आज भक्तिभाव से मनेगी संत शिरोमणी गुरु घासीदाम बाबा की 268 वी जयंती     |     नशे में धुत महिला ने पुलिस थाना के सामने दूध मुही बच्ची के साथ लगाई खुद को आग     |     शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ओलंपियाड परीक्षा का आयोजन     |     सिख प्रीमियर लीग 2024 का आज  समापन     |     नहर का ओवरफ्लो का पानी किसान के खेत में घुसा फसल हुई बर्बाद     |     ग्राम झिरी में बेतवा नदी के उद्गम स्थल पर स्वास्थ्य राज्यमंत्री तथा  जनप्रतिनिधियों ने की पूजा-अर्चना     |     पतंजलि  के  ब्रांड “रुचि स्टार” के नाम और लोगो की कॉपी कर मिलते जुलते फर्जी नाम एसटीआर गोल्ड के नाम से तेल निर्माण करने वाली कंपनी का भांडा फोड़     |     बक्सवाहा की बेटी बनी सहायक संचालक, परिवार का बढ़ाया मान     |     महाकुम्भ मेला क्षेत्र में आग :: 25 टेंट जले, ट्रेनों का संचालन भी रोका गया     |     अमित शाह ने म.प्र. में ई-समन प्रणाली की सराहना की-अरुण पटेल     |     भवन विहिन आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए बनाए जाएंगे भवन     |     देवनगर में स्वामित्व अधिकार पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन     |     बालभारती में विदाई समारोह का आयोजन     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने सीधी हॉस्पिटल में 96 स्लाइस सीमेन्स सीटी स्कैन का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री ने दिव्यांगजनों को बैटरीयुक्त ट्राईसाइकिल प्रदान की     |     विधायक अनुज शर्मा ने किया 72 लाख के विकास कार्यो का भूमिपूजन व लोकार्पण     |     अनुभूति कैंप में पहुंचे 128 बच्चे, वन्यजीवों की जानकारी ली: गौरा टेकरी में वन विभाग ने किया कार्यक्रम     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811