मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची ब्लॉक के ग्राम जमुनिया की 3 किलोमीटर सड़क की हालत बद से बदतर हो चुकी है फैक्ट्री चौराहा दीवानगंज से लेकर ग्राम जमुनिया तक 3 किलोमीटर की सड़क में इतने गड्ढे है कि पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है सड़क में गड्ढे ही गड्ढे दिखाई दे रहे हैं इन गड्ढों में अमेशा पानी भरा रहता है इन्हीं गड्ढों में कई व्यक्ति गिरकर घायल हो गए हैं देखने में ऐसा प्रतीत होता है कि गड्ढे ज्यादा सड़क कम दिखाई देती है इस मार्ग से होते हुए ग्राम जमुनिया, नीदोन, कायमपुर, जमुनिया टोला, कायमपुर टपरा, भील टोला, निदोन टपरा यदि गांव के लाखों लोग रोज भोपाल विदिशा सेअपने घर आते जाते हैं जमुनिया रोड पर बोर्ड लगा है इस बोर्ड पर 2008 में लगभग 50 लाख की कीमत से जमुनिया रोड बना था 2008 से लेकर अभी तक 14 वर्ष हो चुके है इन 14 वर्षों में एक बार इस रोड की मरम्मत हुई इसके बाद इस रोड की अभी तक कोई मरम्मत नहीं हुई है इस रोड पर आए दिन हादसे होने लगे दो-दो फीट चौड़े गड्ढे हो गए हैं इसी मार्ग से सभी गांव के बच्चे दीवानगंज हाई सेकेंडरी स्कूल पढ़ने पहुंचते हैं कुछ दिन पहले ठेकेदार के कर्मचारी कुछ दूरी तक डामर को खोदकर पटक गए इसके बाद आज तक इस रोड पर कोई भी ठेकेदार काम करने नहीं पहुंचा यहां रोड आज तक खुदा हुआ पड़ा है।

इनका कहना हें-
इस रोड के सामने मेरी होटल है कई बार इस रोड से निकलते हुए मोटरसाइकिल वाले गिर चुके हैं जिसमें घायल भी हुए हैं कुछ दिन पहले ही एक महिला और पुरुष अपनी गाड़ी से जा रहे थे गड्ढे में पानी भरा हुआ था उनको अंदाज नहीं पड़ा कि गड्ढा गहरा है वह दोनों मोटरसाइकिल से इस गड्ढे में गिर गए जिससे उनको चोटे आई थी इस रोड पर दो-दो फीट गहरे गड्ढे हो गए हैं कोई ना कोई मोटरसाइकिल वाला गिरता रहता है
सोनू लोधी ग्रामीण जमुनिया
-मैं कायमपुर जमुनिया और नीदोन से बच्चों को अपने ऑटो में बिठाकर दीवानगंज के हाई सेकेंडरी स्कूल ले जाता हूं जमुनिया रोड पर इतने गहरे गहरे गड्ढे हो गए हैं कि कई बार मेरा ऑटो पलटने से बचा है मेरे ऑटो में छात्र-छात्राएं बैठकर हाई सेकेंडरी स्कूल दीवानगंज पहुंचते हैं जबसे रोड बना है तब से एक बार ठेकेदार ने मरम्मत की थी तब से आज तक इस रोड की मरम्मत नहीं हुई है जबकि इसी रोड से कई गांवों को लोगों का आना जाना है।
–समंदर सेन ग्रामीण