Let’s travel together.

OMG 2 कि रिलीज़ डेट टल सकती है रिव्यु कमेटी करेगी फिल्म के दृश्यों की जांच

0 129

देवेंद्र कुमार जैन भोपाल

रिलीज से पहले अक्षय कुमार की फिल्म पर गिरी गाज अब रिव्यु कमेटी करेगी ‘OMG 2′ के दृश्यों की जांच । एक्टर अक्षय कुमार स्टारर ओएमजी 2’ जल्दी ही बड़े पर्दे पर आने वाली हैं। लेकिन जैसे ही फिल्म का टीजर रिलीज हुआ है फिल्म विवादों में आ गई है। अब रिव्यु कमेटी ‘OMG 2’ की जांच सर्टिफिकेशन प्रक्रिया से करेगी।
OMG 2 अक्षय कुमार में जल्द ही बड़े पर्दे पर दिखाई देने वाले हैं। फिल्म का टीजर वीडियो रिलीज हो चुका है, फिल्म में अक्षय कुमार के लुक से लेकर पंकज त्रिपाठी की एक्टिंग तक ने लोगों का खूब ध्यान खींचा है इसके साथ ही OMG 2 के टीजर को जब लोगों ने देखा तो कुछ ऐसी चीजें भी देखने को मिलीं है जिसके बाद से ही मूवी विवादों में घिर गई है। अक्षय कुमार की OMG 2 को लेकर सेंसर बोर्ड भी सतर्क हो गया है। पहले फिल्म को लेकर चर्चा थी कि इसकी रिलीज डेट टल सकती है। और अब खबर है कि पहले रिव्यु कमेटी फिल्म को देखेगी इसके बाद ही फिल्म को सर्टिफिकेट देने की प्रक्रिया होगी ।
अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म OMG 2 में धर्म पर आधारित है। ऐसे में सीबीएफसी ने फैसला किया है कि अगर फिल्म में धर्म और ईश्वर से जुड़े तत्व हैं तो उसे सबसे पहले रिव्यु कमेटी को भेजा जाएगा। सेंसर बोर्ड ने यह फैसला ‘आदिपुरुष’ की रिलीज के बाद हुए बवाल के बाद किया है। प्रभास और कृति सेनन की फिल्म’आदिपुरुष’ में कई सीन और डायलॉग ऐसे थे, जिसने लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई थी ।रिलीज के बाद फिल्म के कई दृश्य काटे गए थे। ऐसे में सेंसर बोर्ड ने ‘आदिपुरुष’ संग हुई घटना से सबक लेते हुए फिल्म को पहले रिव्यु कमेटी को दिखाया जायेगा
OMG 2′ की कहानी अक्षय कुमार की OMG’ फिल्म साल 2012 में आई फिल्म का सीक्वल है। कलाकारों के बदलाव के साथ इस बार फिल्म में परेश रावल की जगह पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, OMG 2′ भारतीय समाज में मौजूद शिक्षा व्यवस्था पर आधारित है। जहां OMG’ में परेश रावल को एक नास्तिक के रूप में दिखाया गया था तो वहीं ‘OMG 2’ में परेश रावल आस्तिक के तौर पर नजर आएंगे। वहीं जहां अक्षय कुमार ने ‘OMG’ में भगवान कृष्ण का रोल अदा किया था तो वहीं इस बार वह भगवान शिव के तौर पर दिखाई देंगे। अक्षय कुमार की यह मूवी 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो सकती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811