Let’s travel together.

41 हितग्राहियों की पूरी निकल गई राशि, फिर भी अधूरे पड़े हैं मकान

0 443

-पीएम आवास पूर्ण नही करने पर पंचायत ने हितग्राहियों के अधूरे पड़े मकानों पर पूर्ण करने की लिखकर दी चेतावनी

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की Exclusive रिपोर्ट ।
सांची जनपद के अंतर्गत आने वाले शाहपुर ग्राम पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को दीवार लेखन के माध्यम से अधूरे पड़े आवासों को पूर्ण करने की चेतावनी दी गई। शाहपुर पंचायत की सरपंच रेखा टीकाराम पाल व सचिव लीलाकिशन अहिरवार ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद सांची के दिशा निर्देशन में पंचायत के गांव खेरुआ टोला में गुरुवार को रोजगार सहायक दिनेश कुमार ने दीवार लेखन के माध्यम से जिन हितग्राहियों ने पीएम आवास पूर्ण नही करें हैं। उनको अधूरे पड़े आवासों को पूर्ण करने की चेतावनी दी गई है कि आवास पूर्ण कर लें अन्यथा राशि की वसूली की जाएगी।

41 हितग्राहियों के प्रधानमंत्री आवास पड़े हुए हैं अधूरे–सांची जनपद की शाहपुर ग्राम पंचायत में 41 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया गया था। योजना के माध्यम से हितग्राहियों को एक लाख पैंतीस हज़ार रुपए की राशि आवास बनाने के लिए दी जाती है। पंचायत क्षेत्र के सभी पीएम आवास हितग्राहियों को तीन किस्तों में एक लाख पांच हज़ार रुपए की राशि दी जा चुकी है।

लेकिन हितग्राहियों ने आवास पूर्ण नही करें हैं। इसी बात को लेकर सांची जनपद ने कार्रवाई करने हेतू हितग्राहियों के पीएम आवास पर दीवार लेखन के द्वारा आवास पूर्ण करने की चेतावनी दी है कि आवास पूर्ण करें। नही तो राशि की वसूली की जाएगी। वहीं 15 दिन पूर्व जिले से अधिकारियों के दल ने गांव का दौरा भी किया था। जिसमें ठेकेदार संजय शाक्या को आवास पूर्ण नही करने पर एफआईआर के सम्बंध में पंचनामा बनाकर अधूरे पड़े मकान पूरे करने का बोला गया था। लेकिन 15 दिन बीत जाने के बाद भी ठेकेदार ने आवास पूर्ण नही किए हैं। उक्त ठेकेदार ने पीएम आवास के लगभग आधा दर्जन हितग्राहियों से पूरी राशि पहले ही लेकर मकान बनाने का बोला था। लेकिन ठेकेदार द्वारा मकान अधूरे ही छोड़ दीए गए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

खरोरा में चाकुमारकर ,हत्या तीन गिरफ्तार     |     भोपाल–विदिशा हाईवे 18 पर बाइक चालक गाय से टकराया, तीन घायल     |     श्री तीर्थधाम ज्ञानोदय में चतुर्थ दीक्षांत समारोह संपन्न     |     भोपाल–विदिशा हाईवे 18 पर फॉल्कन गार्डन के समीप स्कॉर्पियो अनियंत्रित होते हुए तालाब में गिरी दो लोगों को मामूली चोट     |     सांँची विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. वैद्यनाथ लाभ का निधन; अकादमिक जगत में शोक की लहर     |     चार महीने की मेहनत रंग लाई: नेपाल से भटके युवक को परिवार से मिलाया, रायसेन में मानवता की मिसाल     |     होली मिलन में जमकर थिरके कांग्रेसी,खूब उड़ा रंग गुलाल     |     नाली निर्माण अधूरा छोड़ने से व्यापारियों में आक्रोश, एसडीएम से की शिकायत     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस कार्य शाला का आयोजन     |     विधायक अनुज शर्मा के होली मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय; नगाड़े की थाप पर जमकर झूमे ‘प्रदेश के मुखिया’     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811