Let’s travel together.

बारिश छोड़ गई गरीबों को दर्द के कई निशान,जलजमाव ने बढ़ाई परेशानी

0 192

शरद शर्मा बेगमगंज, रायसेन 
नगर सहित क्षेत्र में एक कहावत चरितार्थ हो रही है – गरीबी में गीला आंटा। 48 घण्टे की बारिश ने जनजीवन अस्तव्यस्त कर दिया। वहीं गरीबों के आशियाने भरभराकर या तो गिर गए या फिर दीवारें , छप्पन गिरकर क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

राजस्व विभाग के आंकड़ों के अनुसार अब तक करीब डेढ़ सौ आवेदन नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्र से प्राप्त हो चुके हैं । जिनमें घर गिरने अथवा क्षतिग्रस्त होने के कारण आर्थिक सहायता दिए जाने की गुहार लगाई गई है। शासन की गाइडलाइन के अनुसार सर्वे कराकर उन्हें क्षतिपूर्ति देने की बात करते हुए तहसीलदार प्रमोद उइके ने बताया अतिवृष्टि से प्रभावित लोगों का आवेदन प्राप्त होने के बाद संबंधित क्षेत्र के पटवारी से सर्वे कराए जाने के उपरांत उन्हें नियमानुसार आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी ।

क्षेत्र में दो दिन के बाद आज कुछ देर के लिए राहत तो मिली लेकिन बारिश का दौर जारी है।नगर की निचली बस्तियां जलमग्न हो गई। कई गरीबों के आशियाने धराशायी हो गए तो कई के क्षतिग्रस्त ।

जलजमाव ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।
अतिवृष्टि से नगर के सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्र वार्ड क्र. 1 माला फाटक जगदीश मंदिर के पास मंगलवार को हुई मूसलाधार बारिश से गरीब मजदूर रामलाल रैकवार का घर भरभराकर गिर गया। जिससे उन्हें 70 हजार के नुकसान होने का आंकलन किया गया है। वहीं थोड़ी दूर पर किशोरी लाल रैकवार के घर का एक हिस्सा गिरने से करीब 50 हजार का नुकसान हुआ है।
दोनों पीड़ितों के आवेदन पर कस्बा पटवारी मनोज आठ्या द्वारा जांच प्रतिवेदन दिया जा रहा है।इसके अतिरिक्त प्राप्त आवेदनों पर भी तेजी से सर्वे कराते हुए आर्थिक सहायता दिए जाने के लिए तहसीलदार एवं एसडीओ राजस्व को पटवारियों द्वारा रिपोर्ट दिए जाने की बात की जा रही है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

धरसींवा में कल होगा जन आक्रोश,7 मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री को सौंपेंगे ज्ञापन     |     धरसींवा में कल से शुरू होगी 25 दिवसीय सेवा संवाद यात्रा,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दिखाएंगे हरी झंडी     |     NH-45 खरगौन के पास मिली एक दिन की नवजात बच्ची      |     सिलवानी पूर्व वन परिक्षेत्र अंतर्गत तेंदोनी नदी में मादा मगरमच्छ मृत अवस्था में मिली     |     108 एंबुलेंस की देरी से प्रसूता और नवजात की मौत का मामला: कलेक्टर ने गठित किया 4 सदस्यीय जांच दल, 7 दिन में मांगी रिपोर्ट     |     25 साल से फरार नाबालिग के अपहरण ,दुष्कर्म का आरोपित स्थाई वारंटी गिरफ्तार      |     जहरीली शराब के खिलाफ 7 जिलों की आबकारी और पुलिस टीम का बड़ा एक्शन, सीमावर्ती गांवों में छापेमारी और फ्लैग मार्च     |     रामछज्जा की ऐतिहासिक धरोहर पर मंडराया खतरा, ईंट भट्टों और अवैध उत्खनन से नष्ट हो रहे प्राचीन शैलचित्र     |     रायसेन मंडी लूटकांड: जिंदगी की जंग हार गया घायल मुनीम पदमसिंह यादव, भोपाल के अस्पताल में तोड़ा दम     |     तलैया थाने के लॉकअप से विदेशी नागरिक फरार, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811