Let’s travel together.

गांधी जयंती पर नगर को मिलेगी 50 लाख के निर्माण कार्य की सौगात

0 176

रविवार को 50 लाख के निर्माण कार्यो का भूमि पूजन करेगे विधायक रामपाल सिंह राजपूत

देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन

विधायक रामपाल सिंह राजपूत गांधी जयंती के अवसर पर रविवार को नगर परिषद के माध्यम से नगरवासियो को 50 लाख रुपए के 2 निर्माण कार्य की भूमि पूजन कर सौगात देगें। आयोजित कार्यक्रम में सरकार की विभिन्न योजनाओ का लाभ भी हितग्रहियो को दिया जाएगा।
विधायक प्रतिनिधि विभोर नायक ने बताया कि रविवार को विधायक रामपाल सिंह राजपूत का दोपहर 2 बजे नगर आगमन होगा । वार्ड नंबर 15 बेंगवा खुर्द में सीएम जन सेवा अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में विधायक रामपाल सिंह राजपूत सहभागिता कर निर्माण कार्यो का भूमि पूजन करेगें।
भूमि पूजन के तहत वार्ड 15 में 36 लाख रुपए से निर्मित की जाने वाली 6 सौ मीटर सडक तथा वार्ड नंबर 3 में स्थित मुक्तिधाम की वाऊंडी बाल निर्माण लागत 14 लाख का भूमि पूजन करेगें। इसके अतिरिक्त पीएम उज्ज्वला गैस योजना के करीब एक सौ गैस सिलेंडरो का भी वितरण करेगे। इसी के साथ ही 15 कर्मकार मंडलए 35 संबल योजना व 50 पेंशन के स्वीकृत प्रकरणो के प्रमाण पत्रो का भी वितरण करेगें। बल्कि कर्मकार मंडल के दो अनुग्रह चेक का वितरण भी विधायक श्री राजपूत के द्वारा किया जाएगा। श्री नायक ने नागरिको से कार्यक्रम में तय समय पर शामिल होने का आग्रह किया हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जिला बाल कल्याण समिति एवं किशोर न्याय बोर्ड कार्यालय भवन पर शान से फहराया तिरंगा     |     बिरगांव की 150 फीट विशाल तिरंगा यात्रा बनी देशभक्ति और एकता की मिसाल     |     कल निकलेगी भव्य ‘माँ माही शबरी कावड़ यात्रा’, तैयारियाँ पूर्ण; जगह-जगह होगा जोरदार स्वागत     |     पेंशनर्स ने रोपे कदंब पौधे ,वर्षाकाल में भी जारी रहेगा ‘कदम-कदम पर कदंब’ अभियान     |     सांची विश्वविद्यालय में फहराया तिरंगा     |     धार जिले में तिरंगे का अपमान: लेड़गांव पंचायत में आड़ा फहराया राष्ट्रीय ध्वज, भड़के ग्रामीणों का फूटा गुस्सा     |     नशामुक्त भारत के संकल्प को मिल रहा जनसमर्थन     |     गैरतगंज तहसील में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस     |     स्वतंत्रता संग्राम से संविधान निर्माण तक जैन समाज का योगदान : मुनि श्री अभय सागर     |     भाजपा कार्यालय में जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने किया ध्वजारोहण      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811