Let’s travel together.

भोपाल में पार्किंग बड़ी समस्या,कलेक्टर ने किया पुराने भोपाल का पैदल निरीक्षण,रोड किनारे खड़ी कंडम गाड़ियां हटाई जायेंगी

0 182

भोपाल से देवेन्द्र कुमार जैन की रिपोर्ट

कलेक्टर आशीष सिंह ने शनिवार को नगर निगम आयुक्त केवीएस चौधरी कोलसानी के साथ पुराने भोपाल का पैदल भ्रमण किया। इस दौरान निर्देश दिए कि भोपाल की पार्किंग व्यवस्था को ठीक करने के लिए जिला प्रशासन के स्तर पर एक ट्रैफिक सेल बनाया जाएगा।एडीएम की अध्यक्षता में यह ट्राफिक सेल काम करेगा और हर सप्ताह पार्किंग और यातायात की समीक्षा भी करेगा।
कलेक्टर आशीष सिंह ने आयुक्त नगर निगम के साथ कर्फ्यू वाली माता मंदिर के सामने से पैदल निरीक्षण के लिए निकले । यहां पर हवा बंगला का निरीक्षण किया और यहां पर ऑटोमेशन पार्किंग बनाने की कार्य योजना बनाने के लिए निर्देश दिए।
कर्फ्यू वाली माता मंदिर के सामने स्थित ऑटो स्टैंड पर पिंक पार्किंग बनाने के निर्देश दिए हैं। बाजार में आने वाली महिलाएं की गाड़ियों को पार्किंग करने के लिए स्थान सुरक्षित किया जाएगा। शीश महल और महिला सिलाई प्रशिक्षण केंद्र की जगह पर रेंडिफिकेशन कर पार्किंग और कमर्शियल कॉम्प्लेक्स बनाया जाना चाहिए, इसके लिए कार्य योजना बनाई जाने के निर्देश दिए है और उसके सामने खाली पड़ी शासकीय भूमि पर भी पार्किंग की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।मोती मस्जिद के रोड साइड में जगह क्लियर करने के लिए भी निर्देश दिए जिससे कि यातायात सुचारू हो सके। उन्होंने मोती मस्जिद से लगी पार्किंग स्थान में बाहर से आने वाले नागरिकों की गाड़ियों के लिए स्थान सुरक्षित रखा जाएगा। कुछ लोग स्थाई रूप से पार्किंग करते हैं, घरों की जगह यह अपनी गाड़ी रखते हैं। इस पर कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सामान खरीदने आने वाले नागरिकों के लिए पार्किंग के लिए जगह सुरक्षित रखी जाए।इसके बाद कलेक्टर पैदल ही शफाखाना पहुंचे और निर्माणाधीन कॉमर्शियल भवनों के नीचे पार्किंग व्यवस्था बनाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने नवीन कमर्शियल कॉम्प्लेक्स बन रहे हैं उसमें बेसमेंट में पार्किंग के लिए जगह होना चाहिए इसके लिए निरंतर निरीक्षण किया जाए। शफाखाना में भी पार्किंग व्यवस्था के लिए कार्योजना बनाने के आयुक्त नगर निगम निर्देश दिए है।


कलेक्टर इसके बाद आजाद मार्केट पहुंचे और दुकानों के बाहर रोड पर सामान नहीं रखने के साथ रोड के बीच में खाली जगह पर भी टू व्हीलर पार्किंग की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बताया कि भोपाल में पार्किंग और यातायात को सुचारु बनाए जाने के साथ एक सेल बनाया जाएगा।इसके लिए जिला प्रशासन में एडीएम की अध्यक्षता में ट्राफिक सेल बनाया जाएगा जिसमें एडिशनल एसपी ट्रैफिक, नगर निगम अपर आयुक्त, पीडब्ल्यूडी के अधिकारी रहेंगे। यह सेल प्रत्येक सप्ताह बैठक करेगा और व्यवस्थाओं को सुचारू करने के लिए कार्योजना भी प्रस्तुत करेगा। इसके साथ ही जिला यातायात समिति के साथ चर्चा कर निर्णय लेंगे।
कलेक्टर भोपाल ने यातायात पुलिस और नगर निगम को निर्देश दिए हैं कि यहां पर रोड पर होने वाली पार्किंग को सख्ती से रोका जाए और चालानी कार्रवाई की जाए। उसके साथ ही रोड किनारे कंडम गाड़ियों को हटाने के लिए भी अभियान चलाया जाए और यातायात को सुचारू करने के लिए जो दुकाने रोड पर आ गई हैं उनको अंदर किया जाए रोड पर किसी भी दुकान का सामान नहीं दिखना चाहिए। निरीक्षण में एसडीएम , व्यापारी संघ के प्रतिनिधि, पुलिस यातायात प्रभारी और अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नहीं रहे रायसेन के वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र तोमर, पत्रकार जगत में शोक की लहर     |     पत्रकार पर जानलेवा हमले के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |     अदाकारी को धर्म और इंसानियत को फर्ज समझने वाले नाना पाटेकर-अजय बोकिल     |     रायसेन में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान हंगामा, पुतला छीनने पुलिस-कांग्रेस में छीना-झपटी; वाटर कैनन से खदेड़ा     |     पांचों विधानसभा में बीएलओ कर रहे घर-घर सत्यापन, युवाओं में दिखा जोश     |     पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में डिजिटल पोस्टर प्रतियोगिता, विषय रहा 2047 शिक्षा की परिकल्पना     |     सुल्तानगंज थाना में आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्द और सुरक्षा पर जोर     |     हाईवे-18 पर मवेशियों की मौत का सिलसिला जारी, 2 महीने में 40 अधिक पशुओं की मौत     |     जेंडर संवेदीकरण और महिला-बाल सुरक्षा के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक     |     बाल रंग प्रतियोगिता में सांदीपनि सांची का शानदार प्रदर्शन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811