Let’s travel together.

कामिका एकादशी पर बनेगा अति शुभ योग, जानें तिथी, चातुर्मास की पहली एकादशी का महत्व

0 82

सावन माह की कामिका एकादशी का व्रत 13 जुलाई 2023 को रखा जाएगा. ये चातुर्मास की पहली एकादशी मानी जाती है, इस दौरान श्रीहरि विष्णु क्षीर सागर में योग निद्रा में रहते हैं. मान्यता है कि चतुर्मास की एकादशी पर विष्णु जी पूजा करने से बड़े से बड़ा संकट टल जाता है और सारे पापों से मुक्ति मिल जाती है.

इस साल कामिका एकादशी पर कई शुभ योग का संयोग बन रहा है, जो व्रती को सौभाग्य प्रदान करेगा. आइए जानते हैं कामिका एकादशी के शुभ योग, महत्व और उपाय.
इस साल कामिका एकादशी 13 जुलाई, गुरुवार को पड़ रही है. गुरुवार का दिन और एकादशी तिथि श्रीहरि को अति प्रिय है. साथ ही इस दिन शूल योग बुधादित्य योग का निर्माण भी होगा. शूल योग 12 जुलाई 2023 को सुबह 09.40 से अगले दिन 13 जुलाई को सुबह 08.53 तक रहेगा. मान्यता है सावन की कामिका एकादशी पर पीली वस्तुओं से विष्णु जी की पूजा, कथा करने और दान देने से वाजपेय यज्ञ करने के समान पुण्य मिलता है
कामिका एकादशी पर ऐसे करें विष्णु पूजा
सावन महीने में आने वाली एकादशियों को पर्व भी कहा जाता है. एकादशी के दिन स्नानादि से पवित्र होने के बाद पूजा का संकल्प लेना चाहिए. इसके बाद भगवान विष्णु का पंचामृत और केसर मिश्रित जल से अभिषेक करें. षोडोपचार विधि से पूजा करें. विष्णु के 108 नामों का जाप करें. इस दिन कथा का श्रवण जरुर करना चाहिए. व्रत में ब्राह्मण भोजन एवं दक्षिणा का भी बहुत महत्व है. इस प्रकार जो यह व्रत रखता है उसकी कामनाएं पूरी होती हैं.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

प्राण-प्रतिष्ठा से पूर्व भगवान का नगर भ्रमण, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब     |     महेश नवमी पर माहेश्वरी समाज ने निकाली भगवान महेश जी की शोभायात्रा     |     अज्ञात कारणों 25 वर्षीय युवक ने लगाई आम के पेड़ पर फांसी     |     राज्य निर्वाचन आयोग की ब्रांड एंबेसडर सारिका घारू ने जिले में लोकसंगीत के जरिए युवाओं को किया जागरूक     |     पांव से मोहताज फिर भी घर में बैठकर किया योग     |     सांची के बेसहारों का अपना घर आश्रम बना सहारा      |     सड़क पर गंदा पानी बहाने से मना करना आदिवासी महिला पंच को पड़ा भारी     |     डूब प्रभावित क्षेत्र के अवरुद्ध मार्गों पर पुल निर्माण की मांग, किसान नेताओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन     |     वीरांगना लक्ष्मीबाई के वंशज श्रीमंत योगेश राव जी का स्वागत     |     भोपाल जंगशन को मिलेगा भव्य रूप,मंदिर शैली की थीम पर विकसित करने की तैयारी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811