Let’s travel together.

सामान खरीदते समय सजग रहें उपभोक्ता कलेक्टर

0 172

सीहोर से अनुराग शर्मा

विश्व उपभोक्ता दिवस 15 मार्च पर खाद्य विभाग और जिला उपभोक्ता संरक्षण परिषद के संयुक्त तत्वाधान में उपभोक्ताओं को जागरूक करने के लिए शहर के बस स्टैंड पर स्थित पटेल पेट्रोल पंप पर में प्रदर्शनी लगाई। प्रदर्शनी का शुभारंभ रिबन काटकर विधायक सुदेश राय ने किया इसमें उपभोक्ताओं को जागरूक करने के लिए खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग, जिला नापतौल विभाग, डाक विभाग, विधिक सहायता और पेट्रोलियम पदार्थ से संबंधित कंपनी ने अपने स्टाल लगाकार उपभोक्ताओं के हितों के संबंध में जानकारी दी।

मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर ने कहा कि उपभोक्ताओं को खरीदारी करते समय अपने अधिकारों के प्रति सजग रहना चाहिए। बाजार से खरीदारी करने के बाद खरीदे हुए सामान का बिल या कैश मेमो अवश्य लेना चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद जिला विधिक सचिव एडीजे मुकेश दांगी, भाजपा के वरिष्ठ नेता गुरु प्रसाद शर्मा, वीर सिंह चौहान, सीताराम यादव, जिला खाद्य अधिकारी शिव कुमार तिवारी, वरिष्ठ परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शैलेष पटेल, प्रदेशाध्यक्ष आरडी राठौर, जिलाध्यक्ष विष्णु सम्राट प्रजापति, मीडिया प्रभारी मनोज दीक्षित मामा, मोहिनी अग्रवाल, प्रेमलता राठौर, अतिया औसफ, डाक विभाग की ओर से एसके नेमा, जिला नापतौल अधिकारी राजेश पिल्लाई, भावना ठाकुर, उत्कृष्ठ विघायल के आरके बांगरे, गेल के डिप्टी जरनल मैनेजर एसएमएल श्रीवास्तव, परिषद के हरीश चंद्र आर्य, राहुल सौलंकी, हरीओम दाऊ आदि शामिल थे। मंगलवार को आयोजित उपभोक्ता जागरूकता शिविर के दौरान वक्ताओं ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को अपने अधिकारों की जानकारी न होने से कई बार नुकसान झेलना पड़ता है। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। उपभोक्ताओं को दुकान से सामान लेते समय सामान में आधारित मूल्यों पर ही वस्तु खरीदनी चाहिए। अगर कोई दुकानदार अंकित मूल्यों से ज्यादा पैसे मांगते हैं तो उनकी सीधी शिकायत की जा सकती है। उन्होंने प्रतिनिधियों और समाजसेवी संगठनों से भी आग्रह किया कि उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक कर इस बारे में अपने बहुमूल्य सुझाव विभाग को दें। जिससे जागरूकता को सही दिशा मिल सके। कार्यक्रम के अंत में कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी आकाश चंदेल ने किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सड़क पर संग्राम: ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ पर अड़े ग्रामीण, SDM-तहसीलदार की समझाइश के बाद शुरू हुई वोटिंग     |     एआइ उपयोग से पर्यटकों की यात्रा सुगम- ललित गौड़      |     सितंबर में ही खिले कांस के फूल, बारिश की विदाई का दे रहे संकेत     |     श्राद्ध कार्यक्रम में मां की स्मृति में रोपा पौधा, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश     |     चिटफंड कंपनी के नाम पर लाखों रुपये हड़पने वाला शातिर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे     |     शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, वरिष्ठता, पदोन्नति और ई-अटेंडेंस की विसंगतियां दूर करने की मांग      |     पंचायत भवन में चोरी, वाई-फाई कैमरा और दो सोलर प्लेट ले गए चोर     |     जंगल में बाघों और गांवों में इंसानों की मौत—क्या यह एक ही संकट की दो तस्वीरें हैं?- दीपक कांकर      |     पंचायत उपनिर्वाचन अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्र-3 मेहगांव सीट पर सबसे कम तथा ग्राम पंचायत कन्हवार में सरपंच पद के लिए हुआ सबसे ज्यादा मतदान     |     मध्यप्रदेश पुलिस के 100 अधिकारियों-कर्मचारियों को डीजी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811