Let’s travel together.

श्रावण और अधिकमास की वजह से इस साल निकलेगी महाकाल की 10 सवारी

92

उज्जैन। पंचांगीय गणना के अनुसार इस बार श्रावण अधिकमास रहेगा। अर्थात श्रावण मास की अवधि तीस की बजाय साठ दिन की होगी। ऐसे में ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर से भगवान महाकाल की दस सवारी निकलेगी। विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में श्रावण-भादौ मास में भगवान महाकाल की सवारी निकाली जाती है। मंदिर की परंपरा अनुसार श्रावण मास के प्रत्येक सोमवार तथा भादौ मास में भादौ कृष्ण अमावस्या तक आने वाले सोमवार पर सवारी निकलती है। इस अनुक्रम से प्रतिवर्ष 6 से 7 सवारियां निकाली जाती है। इस बार श्रावण अधिक मास होने से भगवान की दस सवारी निकलेगी। इसलिए अतिरिक्त रथों का निर्माण कराया गया है।

2023 में महाकाल की सवारी कब-कब

– पहली-10 जुलाई

– दूसरी-17 जुलाई

– तीसरी-24 जुलाई

– चौथी-31 जुलाई

– पांचवी- 7 अगस्त

– छठी-14 अगस्त

– सातवी-21 अगस्त

– आठवीं-28 अगस्त

– नवीं- 4 सितंबर

– दसवीं शाही सवारी-11 सितंबर

अब तक सवारी में यह रथ होते हैं शामिल

-श्रावण-भादौ मास की सभी सवारियों में भगवान की पालकी शामिल रहती है।

-दूसरी सवारी से शाही सवारी तक भगवान का एक मुखारविंद हाथी पर विराजित किया जाता है।

-तीसरी सवारी में भगवान के शिव तांडव स्वरूप को गरुड़ रथ पर विराजित किया जाता है।

-चौथी सवारी में भगवान उमा महेश नंदी पर सवार होकर निकलते हैं।

-पांचवी सवारी में बैलगाड़ी पर होल्कर मुखारविंद विराजित किया जाता है।

-छठी सवारी में बैलगाड़ी पर घटाटोप मुखारविंद विराजित किया जाता है।

-शाही सवारी में भगवान का सप्तधान मुखारविंद विराजित किया जाता है।

पुराने रथ जर्जर, तीन मुखारविंद नए रथ में निकलेंगे

बताया जाता है पुराने पांच रथ में से दो तीन रथ जर्जर हो गए है। इनका स्थान नए रथ लेंगे। इसके दो नए रथ में भगवान के अन्य मुखारविंद भक्तों के दर्शनार्थ निकाले जाएंगे। सूत्र बताते हैं एक पुजारी ने चांदी का बड़ा रथ बनाने का भी प्रस्ताव दिया है।

पांच रथ बनेंगे, डिजाइन तय करेगी समिति

श्रावण अधिक मास में दस सवारी निकलेगी। इसलिए पांच नए रथ का निर्माण कराया जा रहा है। प्रबंध समिति में ड्राइंग डिजाइन पास होने के बाद निर्माण की शुरुआत होगी।

-संदीप कुमार सोनी, प्रशासक महाकालेश्वर मंदिर

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

आस्था और विकास का अनूठा संगम: विधायक अनुज शर्मा ने खपरी में किया ₹20 लाख के रंगमंच शेड का भूमिपूजन     |     दो दर्जन से अधिक स्थानों पर विराजीं मां जगदंबे, जयकारों से गूंजा दीवानगंज क्षेत्र     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर भूसे से भरी ट्रॉली पलटी, बड़ा हादसा टला     |     रायसेन के डॉ. दीपक गुप्ता को भोपाल में राष्ट्रीय सम्मान, सरकारी क्षेत्र में एंडोस्कोपिक सेवाओं में योगदान के लिए मिला विशिष्ट पुरस्कार     |     श्रेष्ठ जन क्रोध का उपयोग समाज की रक्षा ,सुरक्षा के लिए करते हैं- देवेंद्र रावत     |     रायसेन में पार्किंग विवाद ने पकड़ा तूल: PHE कर्मचारी से मारपीट, गाड़ी चढ़ाने का प्रयास; आक्रोशित रहवासियों ने किया चक्काजाम     |     अनेक पंडालों मे विधिविधान से विराजमान हुई मां दुर्गा     |     बिजली समस्या को लेकर बिजली दफ्तर पर किसानों ने किया प्रदर्शन अतिरिक्त तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन     |     केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने भोजपुर में किया प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण का शुभारंभ     |     रायसेन जिले भर में सैकड़ो स्थान पर घट स्थापना के साथ विराजी मां जगदंबे      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811