Let’s travel together.

Nursing की छात्रा ने रेता अपना गला, कॉलेज प्रबंधन पर लगाए यह गंभीर आरोप, जानिए क्या है पूरा मामला…

0 103

मध्य प्रदेश के धार जिले में नर्सिंग कॉलेज संचालकों की मनमानी व प्रताड़ना से छात्र-छात्राएं परेशान हो रहे हैं। ऐसे अनेकों मामले लगातार प्रकाश में आ रहे हैं। एक छात्रा को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवती ने जानकारी देते हुए बताया कि वह धार के ज्ञान स्कूल आफ नर्सिंग कॉलेज में द्वितीय वर्ष की छात्रा है। उसके सभी ओरिजिनल डॉक्यूमेंट  कॉलेज संचालक द्वारा रख लिए गए हैं आवश्यकता पड़ने पर जब वह कागज मांगने कॉलेज के स्टाफ के पास गई तो उन्होंने कहा कि वह तीन लाख रुपए जमा करे। तभी उसके कागज वापस दिए जाएंगे छात्रा बेहद गरीब परिवार की है। \

ऐसे में वह इतने रुपए जमा नहीं कर सकती है और इसी के चलते उसने गला काटकर आत्महत्या करने की कोशिश की है। युवती को गंभीर हालत में धार के भोज जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है जहां पर उसका इलाज चल रहा है।

छात्रा की हालत गंभीर बनी हुई है उसके गले में 12 टांके आए हैं वहीं इस मामले में कॉलेज संचालक का कहना है छात्रा द्वारा लगाए गए आरोप गलत हैं। वहीं पूरे मामले को लेकर जिला पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है जांच के बाद जो भी इस घटना का दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नवा़गत एसडीएम ने किया आंगनबाडियों का औचक निरीक्षण     |     तेज रफ्तार बस ने मोटरसाइकिल को रौंदा पिता पुत्र की मौत पत्नी और पुत्र घायल     |     व्यापारी पर जानलेवा हमला करने वालों का पुलिस ने निकाला जुलूस      |     तेज गरज चमक के साथ तेज वर्षा के बीच तीन स्थानों पर गिरी आकाशकीय बिजली , कोई जनहानि नही , विद्युत उपकरण हुए खराब     |     सुल्तानगंज पुलिस द्वारा चोरी की नही लिखी रिपोर्ट,इंसाफ के लिए भटक रही दलित महिला      |     सिलतरा को मिली पुलिस थाना की सौगात एसपी ने किया शुभारंभ     |     नकटी के पीड़ित परिवारों को जब तक न्याय नहीं मिलेगा तब तक जारी रहेगा संघर्ष     |     शिवपुरी के मंगलम योग केंद्र पहुंचे मप्र योग आयोग अध्यक्ष, बच्चों ने दिखाए आकर्षक आसन       |     गौसेवा के साथ मनाया 78वां सीए दिवस, शिवपुरी में स्थापित होगा अत्याधुनिक सीए रीडिंग रूम     |     बारिश शुरू होते ही भोपाल-विदिशा हाईवे 18 पर फिर शुरू हुआ बेजुबान पशुओं की मौत का सिलसिला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811