Let’s travel together.

छात्राएं उच्च शिक्षा प्राप्त कर स्कूल, माता पिता व गुरुजनो का नाम रोशन करे-रामपाल सिंह राजपूत

0 188

विधायक ने 29 छात्राओं को स्कूल आने किया नि:शुल्क साईकिल का किया वितरण

देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन

सिलवानी मुख्यालय से दूर स्थित स्थानो से शिक्षा अध्ययन करने आने वाली बालिकाओं को नि:शुल्क साईकिल वितरण योजना के तहत विधायक रामपाल सिंह राजपूत ने साईकिलो का वितरण कर बेहतर शिक्षा अध्ययन करने की शुभकामना दी।
नगर के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विधायक रामपाल सिंह राजपूत ने सादे व गरिमा पूर्ण कार्यक्रम में 29 छात्राओं को साईकिल का वितरण किया ।

कार्यक्रम में विशेष रुप से जनपद पंचायत अध्यक्ष ठाकुर तरुवर सिंह राजपूत, भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला, दीपक रघुवंशी, विधायक प्रतिनिधि विभोर नायक मौजूद रहे। अपने सबोंधन में विधायक राजपूत ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए अनेक योजनाओ का क्रियांवयन कर रही है। गुणवत्ता युक्त स्कूल भवनो का निर्माण कराया जा रहा है। नगर में सीएम राइज स्कूल भवन का निर्माण प्रगति पर है। स्कूलो में विषय विशेषज्ञ शिक्षको की भर्ती किए जाने के साथ ही लेबो को सर्व सुविधायुक्त बनाया जा रहा है जहां बैठ कर विद्यार्थी कर रिसर्च कर सके। इसके अतिरिक्त उन्होने केद्र व प्रदेश सरकार के द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्यो की जानकारी भी दी। तथा छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त कर स्कूल, माता पिता व गुरुजनो का नाम रोशन करने की शुभकामना दी। इस मौके पर जन भागीदारी समिति अध्यक्ष श्याम साहू,विधानसभा संयोजक विष्णु रावत, बीईओ नरेश रघुवंशी, सीएम राइस स्कूल प्राचार्य एनपी शिल्पी, कउमा विद्यालय प्राचार्य सोनल नामदेव आदि मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आंगनबाड़ी केंद्र पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में हुआ  महिलाओं और कार्यकर्ताओं का सम्मान     |     सहकारी बैंक 28 से 30 सितंबर तक खुले रहेंगे, हड़ताल से रहेंगे बाहर     |     वृक्षारोपण एवं स्वच्छता का संकल्प लेकर मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर के जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएं     |     सेवा संकल्प यात्रा का औद्योगिक क्षेत्र मंडीदीप में हुआ जोरदार स्वागत     |     माँ खेड़ापति माता मंदिर समिति ने गणेश समितियों और अखाड़ों का किया स्वागत     |     हनुमानगढी घोघरा नदी के तट पर श्रद्धालुओं ने पितृपक्ष में किया तर्पण     |     सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित     |     सेवा संकल्प अभियान के तहत रतनपुर आंगनवाड़ी केंद्र में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम संपन्न     |     अपना आत्मविश्वास बढ़ाएं, छुपी प्रतिभा को सामने लाएं : राघवेंद्र शर्मा     |     ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर निकला गणेश विसर्जन चल समारोह     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811