Let’s travel together.

बुद्ध पूर्णिमा विशेष::मुक्तिधाम परिसर में गूंजा बुद्धम शरणम गच्छामि

0 689

– बुद्ध पूर्णिमा पर भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए रोली तिलक लगाकर विश्व में शांति स्थापित हो ऐसी प्रार्थना की और अलौकिक दिव्य बोधि वृक्ष का किया पूजन

भगवान बुद्ध के अलौकिक ज्ञान और ध्यान से महक रहा है सारा विश्व- मनोज पांडे

विदिशा। बुद्ध पूर्णिमा पर सोमवार को मुक्तिधाम परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया यहां मुक्तिधाम परिसर में लगे पवित्र बोधि वृक्ष का पूजन किया गया और वृक्ष के नीचे विराजित भगवान गौतम बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्प एवं चंदन रोली लगाकर उनकी पूजा की गई।

पूरे मुक्तिधाम परिसर को धूपबत्ती से महकाया गया। कार्यक्रम के दौरान मुक्ति धाम सेवा समिति के सचिव मनोज पांडे ने कहा कि आज पूरा विश्व भगवान बुद्ध के अलौकिक ज्ञान और उनके विपश्यना ध्यान की विधि से महक रहा है। संस्था सचिव मनोज पांडे के मुताबिक विपश्यना ध्यान विधि का मतलब होता है देखकर लौटना और इसके कारण आत्मनिरीक्षण और आत्म शुद्धि की सबसे बेहतरीन पद्धति और विधि मानी गई है आदि अनादि काल से योगी इस विधि से ही बुद्ध को हासिल करते आए हैं और आज मुक्तिधाम परिसर में हम सभी के द्वारा इस विधि से ध्यान लगाया गया।

श्री पांडे के मुताबिक आज पूरे विश्व में जिस प्रकार अशांति और अराजकता और युद्ध की स्थिति पैदा है अगर सभी बुद्ध के बताए शांति के मार्ग एवं आत्म शुद्धि के लिए विपश्यना विधि के ध्यान को करने लग जाए तो समझ लीजिए वैमनस्यता दुश्मनी का बीज दुनिया से चला जाएगा हर तरफ शांति और खुशहाली और विश्व बंधुत्व की भावना की प्रबलता दिखाई देगी। उन्होंने आगे कहा कि भारत जैसा देश है जहां के ऋषि-मुनियों के द्वारा मानव को मानव और उसके आध्यात्मिक को संसार के लिए आवश्यक बताया गया है। यह भारत ही है जहां से हम पूरे विश्व को विश्व बंधुत्व एवं वासुदेव कुटुंबकम का संदेश दुनिया को प्रचार प्रसारित करते हैं। गौरतलब है कि मुक्तिधाम में उसी प्रजाति का 1860 का बोधि वृक्ष स्थापित किया गया है यह हम सब विदिशा वालों के लिए भी गौरव की बात है और आज उसी वृक्ष के नीचे सभी ने विपश्यना ध्यान लगाकर विश्व में शांति और बुद्ध के संदेश को देने की कोशिश की है।

संस्था सचिव मनोज पांडे के मुताबिक भारत ही एक ऐसा देश है जहां से शांति का संदेश पूरे विश्व में जाता है और आज पूरा विश्व भारत की इसी सनातनी परंपरा का कायल भी है। कार्यक्रम के दौरान राजकुमार सर्राफ ने कहा कि हमारे लिए बड़ी गौरव की बात है कि जिस बोधि वृक्ष के नीचे भगवान बुद्ध ने तत्व ज्ञान प्राप्त किया था वह बोधि वृक्ष मुक्तिधाम परिसर में स्थापित है। इस अवसर पर नटेरन कॉपरेटिव बैंक के मैनेजर पंडित सुशील शर्मा डॉ हेमंत विश्वास ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर संस्था सचिव मनोज पांडे के अतिरिक्त लॉयन राजकुमार सर्राफ पंडित सुशील शर्मा संतोष गुप्ता डॉ हेमंत विश्वास मुकेश कुशवाह ललित किशोर सक्सेना सुधीर जैन सत्यम ताम्रकार आदि खासतौर से मौजूद थे।

न्यूज सोर्स::मनोज पांडे सचिव मुक्ति धाम सेवा समिति विदिशा

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पहचान छिपाकर युवती से दोस्ती का आरोप, दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन के दबाव के मामले में आरोपी गिरफ्तार     |     केंद्रीय मंत्री  शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी(दिशा समिति )की  बैठक आयोजित     |     आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित साँची उपडाकघर का वर्चुअल किया गया लोकार्पण     |     सावन के अंतिम को गूंजा हर-हर महादेव, 160 कांवड़ियों ने शिवाजी पर चढ़ाया नर्मदा जल     |     तीन दिन की झमाझम बारिश से नदी-नाले उफान पर, दर्जनों गांवों का संपर्क प्रभावित     |     एमपी टुडे की खबर का असर ::हाइवे पर गड्ढों से हादसों के बाद जागा एमपी आरडीसी; हाईवे-18 पर शुरू हुआ गड्ढे भरने का काम     |     लावारिश नवजात शिशु को पुलिस की तत्परता से मिला जीवनदान     |     हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा धरसींवा, हजारों कावड़ यात्रियों ने किया मुक्तेश्वर धाम में जलाभिषेक     |     शारडा एनर्जी एंड पावर लिमिटेड, सिलतरा में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित     |     मुआवजे की राशि पर फोटो खिंचाकर वाहवाही नहीं, परिवार के साथ खड़े होने की हे जरूरत      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811