Let’s travel together.

सावन माह में काशी विश्वनाथ को स्पर्श नहीं कर सकेंगे भक्त ये है कारण

90
Sawan 2023। हिंदू पंचांग के मुताबिक सावन माह की शुरुआत 4 जुलाई 2023 से हो होने वाली है और इस दौरान शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ने लगती है। विशेषकर 12 ज्योतिर्लिंगों में भक्तों की संख्या बढ़ जाती है। हिंदू पंचांग के मुताबिक इस साल अधिक मास होने के कारण सावन मास 59 दिनों का होगा।

शिवालयों में दर्शन की खास तैयारी

इस बार 2 माह का लंबा सावन मास होने के कारण शिवालयों में भक्तों की भीड़ लगी रहेगी और इस कारण शिवालयों में दर्शन की खास व्यवस्था की जा रही है। वहीं काशी विश्वनाथ मंदिर में शिवलिंग के स्पर्श पर रोक लगा दी गई है। भक्त यहां दर्शन के दौरान बाबा विश्वनाथ के दर्शन को कर सकेंगे लेकिन पास जाकर स्पर्श नहीं कर पाएंगे।

इस कारण प्रशासन ने लगाई रोक

दरअसल सावन का महीना 4 जुलाई से 2 माह के लिए रहेगा। ऐसे में भक्तों की संख्या बहुत अधिक होने के कारण प्रशासन ने यह सख्त फैसला लिया है। सावन माह में 19 साल बाद खास संयोग बन रहा है।

सोमवार को नहीं होंगे VIP दर्शन

काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन ने VIP दर्शन को भी सोमवार के स्थान पर किसी और कराने के लिए कहा है, ताकि भीड़ को नियंत्रित करने में किसी तरह की परेशान न आए। सावन मास में श्रद्धालु सिर्फ गर्भगृह के द्वार पर रखे पात्र से ही जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक कर सकेंगे। भक्तों की सुविधा के लिए मंदिर परिसर में 4 स्क्रीन लगाई जाएगी, जिसमें गर्भगृह का सीधा प्रसारण किया जाएगा।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

बड़ा बदलाव: ग्रामीणों को अब मिलेंगे 125 दिन रोजगार, पंचायतों ने पूरी की तैयारियां     |     सेफ क्लिक 2.0 अभियान,  पुलिस की साइबर सुरक्षा रैली, ग्रामीणों को ऑनलाइन ठगी से बचने के दिए गुर     |     सेवाकाल पूर्ण होने पर शिक्षक रफीक खान को दी भावभीनी विदाई     |     बस्तर के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में अतिथि शिक्षक भर्ती में मनमानी     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर चिकित्सकों को दी शुभकामनाएँ     |     बेगमगंज एसडीएम पदस्थ हुई प्रियंका भलावी      |     बैंक के वरिष्ठ खातेदारों सहित बैंककर्मियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण      |     अब बरेली का स्ट्रीट फूड होगा और सुरक्षित: मंत्री पटेल की पहल पर 130 वेंडर्स को मिली ट्रेनिंग, पीएम स्वनिधि से जुड़ेंगे     |     आचार्य श्री का मध्य प्रदेश में प्रवेश दो जुलाई को पांढुर्ना में      |     भावुक माहौल में दी गई डॉ. रामकुमार स्वर्णकार को विदाई, कहा- व्यक्तित्व और कृतित्व दोनों उत्कृष्ट     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811