Let’s travel together.

चाणक्य नीति:: कलयुग में इस एक चीज से संपन्न व्यक्ति को ही मिलता है सम्मान

0 590

बाकियों का अस्तित्व इनके आगे पड़ जाता है फीका

आचार्य चाणक्य की नीतियां और विचार भले ही आपको थोड़े कठोर लगे लेकिन ये कठोरता ही जीवन की सच्चाई है। हम लोग भागदौड़ भरी जिंदगी में इन विचारों को भरे ही नजरअंदाज कर दें लेकिन ये वचन जीवन की हर कसौटी पर आपकी मदद करेंगे। आचार्य चाणक्य के इन्हीं विचारों में से आज हम एक और विचार का विश्लेषण करेंगे। आज का ये विचार धनवान व्यक्ति पर आधारित है।

जो धनवान है उसी को आज के युग में विद्वान और सम्मानित व्यक्ति माना जाता है।’ आचार्य चाणक्य

आचार्य चाणक्य की इस लाइन का अर्थ है कि जिस व्यक्ति के पास अपार धन संपत्ति है उस व्यक्ति को ही आजकल के युग में सबसे ज्यादा विद्वान और सम्मानित व्यक्ति माना जाता है। यानी कि कलयुग में पैसा सबसे बड़ी चीज है। अपने चारों ओर जरा देखिए, जिस व्यक्ति के पास धन होता है तो उसके नाम न केवल शोहरत होती है बल्कि उसे विद्वान होने का प्रमाण अपने आप मिल जाता है। उसे खुद को विद्वान साबित करने की जरूरत नहीं होती। क्योंकि लोगों का नजरिया उसे देखने और समझने का अलग ही होता है।

वहीं दूसरी तरफ अगर व्यक्ति गरीब है और अपने जरूरतें पूरी करने में भी सक्षम नहीं है तो विद्वान तो दूर की बात है। उस व्यक्ति को लोग हीन नजरों से देखने लगते हैं। यहां तक कि समाज में उस व्यक्ति को कोई सम्मान नहीं मिलता। यानी कि आजकल की भागती दौड़ती जिंदगी में सभी को सबसे ज्यादा प्रिय पैसा है। इस पैसे के दम पर उसे जीवन की वो सभी चीजें आसानी से मिल जाती हैं जिसे वो पाना चाहता है।

कई बार जीवन में हमें उन लोगों का सामना करना पड़ता है जो विद्वान तो नहीं होते लेकिन उनके पास अपार पैसा होता है। ऐसे लोगों से मिलने के बाद मन में ये जरूर आता है कि शोहरत और नाम सिर्फ और सिर्फ पैसे की वजह से है। कई बार खुद से तो कई बार समाज के डर से हम लोग खुद उस व्यक्ति को सम्मान देते हैं। सम्मान का यही ठप्पा व्यक्ति को विद्वानता का प्रमाण अपने आप ही दिला देता है। जबकि ये नियम उन लोगों पर लागू नहीं होता जिनके पास पैसा तो कम होता है लेकिन दिमाग से वो तेज होते हैं। इसी वजह से आचार्य चाणक्य ने कहा है कि जो धनवान है उसी को आज के युग में विद्वान और सम्मानित व्यक्ति माना जाता है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बैंककर्मी युवती पलक काशिव की इंदौर खजराना में हुई  संदिग्ध परिस्थितियों में मौत     |     आंदोलनों की ‘नई भाषा’ भी रची जेन ज़ी के आक्रोश ने -अजय बोकिल      |     स्वर्णकार श्रेष्ठ फाउंडेशन’ का मोबाइल एप लॉन्च प्रतिभाओं व युवाओं को मिलेगा नया अवसर, रायसेन के विशाल सोनी सम्मानित     |     हलाली डैम मार्ग बना हादसों का इंतजार, पुराना रास्ता बंद कर 100 फीट गहरी खाई के किनारे से गुजरने को मजबूर हैं लोग     |     जगन्नाथ पुरी धाम यात्रा पर रवाना हुए श्रद्धालुओं का पूर्व विधायक भूरिया और पार्षद कटारे ने किया आत्मीय स्वागत     |     CCTV के ‘पहरे’ में सेंध! सरदारपुर नए अस्पताल में 50 कैमरे, पुराने में ‘जीरो’… कर्मचारी की बाइक चोरी     |     पैरामेडिकल विद्यार्थियों के हित में पंजीयन प्रक्रिया होगी और सरल :उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत     |     बच्चों को हर प्रकार की उत्कृष्ट शिक्षा के साथ संस्कार भी मिल सकेंगे ।बच्चों को नवीन भवन का सपना पूरा हुआ- प्रभारी मंत्री पवार     |     किसान नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में गैरतगंज में अल्टीमेटम, पैदल मार्च में शामिल होंगे क्षेत्र के किसान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811