Let’s travel together.

कोविड-19 संक्रमण में योग आयोग की भूमिका पर वेबिनार

0 376

योग से बढ़ता है आत्मविश्वास बढ़ता है: श्रीमती भेड़िया

सुरेन्द्र जैन रायपुर
कोविड-19 संक्रमण में योग की भूमिका विषय पर आज यहां नगर निगम सभागार रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय वेबीनार का आयोजन किया गया। छत्तीसगढ़ योग आयोग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में योग के विभिन्न आयामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुई। उन्होंने कार्यक्रम आयोजित करने के लिए अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पंचायत स्तर पर भी योग से संबंधित कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना चाहिए, ताकि अधिक से अधिक लोग योग से जुड़ सकें। योग से जीवन में आत्मविश्वास बढ़ता है तथा हम एक अनुशासित जीवन शैली अपना पाने में सक्षम होते हैं। उन्होंने कहा कि उचित तरीके से और कुशल प्रशिक्षक के मार्गदर्शन से योग करने से हमें ज्यादा फायदा मिलेगा। योग की कोविड-19 के दौरान बहुत बड़ी भूमिका रही है।

राज्यसभा सांसद श्रीमती छाया वर्मा ने प्राचीन यौगिक पद्धति के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि योग के माध्यम से हमारा छठी इंद्री और तीसरा नेत्र काम करने लग जाता है। योग का मानव जीवन में महत्वपूर्ण योगदान है। रायपुर नगर निगम के महापौर श्री एजाज ढेबर ने कहा कि हमें नियमित रूप से कम से कम एक घंटा रोजाना योग अथवा शारीरिक अभ्यास करना चाहिए। इससे हमारी आंतरिक शक्ति मजबूत होती है और शरीर में नई ऊर्जा का संचार होता है। जिससे हम ज्यादा क्रियाशील हो पाते हैं।

सभापति श्री प्रमोद दुबे ने कहा कि आज के इस अंतरराष्ट्रीय वेबीनार में कई देश के लोग जुड़े हैं जिसमें छत्तीसगढ़ के नाम की गूंज कई देशों में फैल रही है। योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा ने कहा कि हमें अपने दिनचर्या में योग को शामिल करना चाहिए। योग से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। कोरोना महामारी में रक्षा कवच के रूप में योग ने हम सब का ध्यान आकृष्ट किया है।

मुख्य अतिथि श्रीमती भेड़िया ने एक घंटे तक शीर्षासन करने वाले टिकेश्वर पटेल को स्मृति चिन्ह एवं पदक भेंट किया। इस अवसर पर कई वक्ताओं ने योग के विषय में अपना व्याख्यान दिए। इस अवसर पर योग आयोग के सदस्य श्री गणेश नाथ योगी, श्री राजेश नारा, श्री रविंद्र सिंह, समाज कल्याण विभाग के प्रभारी संचालक श्री पंकज वर्मा, योग आयोग के सचिव श्री एम एल पांडे, श्री अखिलेश्वर तिवारी सहित विभाग के अधिकारी कर्मचारी, गणमान्य नागरिक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

एस ए टी आई कर्मचारियों ने लगाई मुख्यमंत्री से गुहार लगाई     |     किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा नरवाई प्रबंधन के विषय में किसानों को दी गई सलाह     |     जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत ग्वाल बाबा जल झिरनिया जलाशय में साफ सफाई      |     5 वें दिन हुई समाधि..मुनि श्री निर्दोष सागर महाराज की डोला में पहुंचे हजारों श्रद्धालु     |     संघर्ष और सफलता की मिसाल: विपरीत परिस्थितियों में छात्रों ने रचा इतिहास     |     भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर भव्य आयोजन 19 अप्रैल को     |     सिलवानी के पिपलिया कला में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जन सहयोग से श्रमदान     |     भाजपा के राज्यों में सत्ता संधान के अभिनव फंडे…!- अजय बोकिल     |     वात्सल्य का वातावरण मिला तो निखर गई बच्चों की प्रतिभा     |     छतरपुर जाते समय प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का कांग्रेस ने किया भव्य स्वागत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811