Let’s travel together.

महिला सम्मान समारोह का आयोजन श्रीमती प्रिया नाथ,सांसद नकुल नाथ हुए शामिल

0 2,112

तारकेश्वर शर्मा

परासिया ।विधायक सोहन लाल बाल्मीक द्वारा महिला सम्मान समारोह आयोजित किया गया ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छिंदवाड़ा सांसद नकुल नाथ एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती प्रियानाथ जी ने की।

श्रीमती प्रियानाथ जी ने अपने सम्बोधन मे महिलाओं के पक्ष मे सांसद महोदय से कहाँ इन महिलाओं की समस्याओं को आपके द्वारा प्राथमिकता से हल करने के लिये कहाँ और इन्हें किसी प्रकार की समस्या ना हो नही तो आपको मुझे घर मे जबाब देना पड़ेगा और महिलाओं के लिये ऐसी योजना लाये जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर बने।

छिंदवाड़ा सांसद नकुल नाथ ने कहा कि 10 वी से 12 वी कक्षा तक एवं सभी काम्पटिशन परीक्षा के लिये माननीय कमलनाथ जी एवं मेरे द्वारा निशुल्क कोचिंग की व्यवस्था की गई है।


कार्यक्रम आयोजक परासिया विधायक सोहन बाल्मीक ने मांग की महिलाओं एवं युवाओं के रोजगार के लिये ऐसी योजना लाई जाये जिससे सीधे तौर पर महिलाओं एवं युवाओं को इसका लाभ मिल सके।
कार्यक्रम मे विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं जैसे स्वच्छता अभियान , शिक्षा , खेल , चिकित्सा एवं समाजिक क्षेत्रों मे उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को छिंदवाड़ा सांसद नकुलनाथ जी एवं श्रीमती प्रिया नाथ जी द्वारा सम्मानित किया गया।
महिला सम्मान समारोह कार्यक्रम मे महिलाओं मे अत्याधिक उत्साह देखा गया 6 हजार महिलाओं ने कार्यक्रम मे भाग लिया।


महिला सम्मान समारोह मे श्री विश्वनाथ ओकटे जी अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी छिंदवाडा़ श्रीमती किरण चौधरी अध्यक्ष जिला महिला कांग्रेस ,श्री नरेश साहू जी पर्यवेक्षक परासिया कांग्रेस ,श्री हरि वर्मा जी,श्री रईस खान जी अध्यक्ष जनपद पंचायत परासिया श्री सय्यद जाफर जी श्री नरेन्द्र विश्वकर्मा जी अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी परासिया श्री प्रमोद सूर्यवंशी जी अध्यक्ष ब्लॉक काँग्रेस कमेटी उमरेठ ,श्रीमती प्रतिभा सोनी जी अध्यक्ष ब्लॉक महिला काँग्रेस परासिया, श्रीमति सुरमिला नागवंशी अध्यक्ष ब्लॉक महिला काँग्रेस कमेटी उमरेठ एवं बड़ी संख्या मे परासिया विधानसभा क्षेत्र से महिलाएं उपस्थित रही।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

दूसरे दिन भी मना रक्षाबंधन, जगह-जगह कजलियों की निकाली गई शोभायात्रा,गाए सावन के मनभावन गीत      |     नपा की एएचपी योजना में जमीन के नहीं मिल रहे खरीदार, विकास कार्य अधूरे, 15 से 22 लाख रेट पर सवाल     |     गढ़ी कामधेनु गौशाला में हुआ गौ-पूजन     |     सहाकरिता विभाग के प्रमुख सचिव ने नेपियर ग्रास प्लांट का किया निरीक्षण     |     तिल्दा नेवरा श्रमजीवी पत्रकार संघ अध्यक्ष मोहन राजपूत का निधन     |     रक्षाबंधन के पावन पर्व पर जेल पहुंचीं बहनें, जेल में बंद भाइयों की कलाई पर बांधी राखी     |     अपना घर आश्रम में ब्रह्माकुमारीज ने बांधा ईश्वरीय रक्षा सूत्र     |     रक्षाबंधन पर हाट बाजार में उमड़ी बहनों की भीड़, रंग-बिरंगी राखियों से सजा बाजार; खरीदारी से बढ़ी रौनक     |     दीवानगंज सहित 40 से अधिक गांवों में मनाया गया भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व, बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी     |     उप मुख्यमंत्री ने बसामन मामा गौवंश वन्य विहार का किया निरीक्षणअति वर्षा से उत्पन्न जलभराव का लिया जायजा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811