Let’s travel together.

श्री जिनवाणी जी, कलश पुनःस्थापन जिनवाणी पालकीजी चल समारोह का भव्य आयोजन संपन्न

0 181

सागर। आठ दशाब्दि पूर्व श्री तारण तरण दिगम्बर जैन चैत्यालय जी सागर में स्थापित तीन मंगल जिनवाणी वेदियों पर पुनः स्वर्ण जड़ित करने का सौभाग्य समाज के तीन परिवारों द्वारा संपन्न हुआ।
अमित समैया गुड्डू ने बताया कि बेदियों पर पुनः जिनवाणी एवं कलश स्थापन आयोजन दशम् प्रतिमाधारी बाल ब्र. युवारत्न आत्मानंद एवं प्रतिष्ठाचार्य पं. रतनलाल जैन भोपाल वालों के मंगल सानिध्य एवं निर्देशन में हुआ। अखिल भारतीय तारण तरण महासभा न्यास द्वारा संकलित श्री जिन तारण तरण स्वामी के ग्रंथों की हस्तलिखित पाण्डुलिपियाँ आध्यात्मवाणी जी प्राप्त हुई हैं जिन्हें पालकी जी में विराजमान कर शोभा यात्रा द्वारा श्री चैत्यालय जी की वेदियों पर विराजमान किया गया।


प्रातः 14 ग्रंथों का वांचना पाठ हुआ
विशेष एवं नित्य पाठ, वेदी शुद्धि अनुष्ठान, शुद्धिकरण, श्री 14 ग्रंथों का पाठ समापन मंदिर विधि एवं छत्र चौहार, ध्वजारोहण, हस्तलिखित आध्यात्मवाणी जी विराजमान रखने की पुर्ण्योजक बोलियाँ हुई।
प्रातः विशेष नित्य पाठ के बाद श्री पालकी जी की भव्य शोभायात्रा श्री चैत्यालय जी पहुंची 11:30 बजे ध्वजगीत, मंगल कलशों के साथ जिनवाणी जी का वेदियों पर पुनः स्थापना, कलशों का पुनः स्थापन छत्र चौहर की साज सज्जा सहित शिखर पर ध्वजारोहण वृहद मंदिर विधि अस्ताप एवं तिलक प्रभावना हुई। कार्यक्रम में विधायक शैलेंद्र जैन समाजसेवी श्रीमंत सेठ अशोक जैन काका, जैन समाज के अध्यक्ष मुकेश जैन ढाना, ऋषभ समैया, अजीत समैया, संतोष समैया, उमेश समैया, सुभाष कंडया, सीए दुष्यंत गोयल, प्रकाश जैन छोटे गुड्डू, मुकेश समैया, अनुराग समैया, अंकुर समैया, अजय समैया, तरुण समैया सहित बड़ी संख्या में समाज जन उपस्थित थे।

न्यूज सोर्स- श्री मुकेश जैन ढाना

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से पहले नगर पालिका के खिलाफ उतरे कई पार्षद, किया धरना प्रदर्शन       |     सड़क चौड़ीकरण में तकनीकी खामियों से पहली बारिश में खुली पोल, कई मार्ग हुए जलमग्न     |     गढ़ी ग्राम पंचायत में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित     |     नवा़गत एसडीएम ने किया आंगनबाडियों का औचक निरीक्षण     |     तेज रफ्तार बस ने मोटरसाइकिल को रौंदा पिता पुत्र की मौत पत्नी और पुत्र घायल     |     व्यापारी पर जानलेवा हमला करने वालों का पुलिस ने निकाला जुलूस      |     तेज गरज चमक के साथ तेज वर्षा के बीच तीन स्थानों पर गिरी आकाशकीय बिजली , कोई जनहानि नही , विद्युत उपकरण हुए खराब     |     सुल्तानगंज पुलिस द्वारा चोरी की नही लिखी रिपोर्ट,इंसाफ के लिए भटक रही दलित महिला      |     सिलतरा को मिली पुलिस थाना की सौगात एसपी ने किया शुभारंभ     |     नकटी के पीड़ित परिवारों को जब तक न्याय नहीं मिलेगा तब तक जारी रहेगा संघर्ष     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811