वन स्मृति के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा, जेडआरयूसीसी मेंबर को रेल महाप्रबंधक के नाम का सौंपा गया ज्ञापन
गुना से अरविंद गौड़ की रिपोर्ट
वन स्मृति के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियो ने जैड आर यू सी सी मेम्बर सुनील आचार्य को रेल महाप्रबंधक के नाम ज्ञापन दिया वन स्मृति के पदाधिकारी डा0 पुष्पराग शर्मा ने बताया कि पंचमुखी बालाजी मंदिर के पास जो अंडर ब्रिज है वह एक दिन के पानी वर्षने से ही भर जाता क्यो कि अंडर ब्रिज के दोनो ओर पक्की बडी नालिया बनी है जो अंडर ब्रिज में पानी भरता है वह इन नालियो के द्बारा गुनिया नदी में चला जाता है परन्तु रेलवे का स्लीपर डालने का कार्य चला था कुछ महीने पूर्व उन स्लीपरो से भरे ट्रक को लाइन तक पहुंचाने के लिए उक्त नाली में एक पाइप डालकर उसे बंद कर दी गयी थी जिस कारण पानी जाने में अबरोध हो रहा है पानी वर्षा का ठीक से प्रबाह नही हो पा रहे जिस कारण लोगो को आने जाने में परेशानी आ रही है जैड आरयू सी सी मेंबर ने सभी स्मृति वन के पदाधिकारियो आश्वस्त करते हुये कहा कि में जल्द से जल्द संबंधित अधिकारी महोदय से निवेदन करके उक्त परेशानियो को दूर करने की कोशिश करता हूं।

जैड आर यू सी सी मेम्बर सुनील आचार्य ने बताया कि सभी स्मृति वन के पदाधिकारियो के साथ स्मृति वन में एक पेड लगाने का सौभाग्य भी मिला ज्ञापन देने बाले सभी स्मृति वन के पदाधिकारी, डाँ. दिनेश श्रीवास्तव, रिटार्यट कुलपति डाँ पुष्पराग आदि लोग थे।