गुना से अरविंद गौड़ की रिपोर्ट
नोडल खेल केंद्र शासकीय उत्कृष्ट उमावि गुना में बॉक्सिंग खेल के ग्रीष्मकालीन शिविर के समापन में मुख्य अतिथि सहायक संचालक राजेश गोयल, जिला क्रीड़ा अधिकारी सुरेंद्र पाल सिंह परिहार, एवं उत्कृष्ट स्कूल प्राचार्य आसिफ खान द्वारा बच्चों को सर्टिफिकेट, एवं शील्ड वितरित की गई। जो बच्चे समर कैंप में रेगुलर उपस्थित रहे, एवं जिन बच्चों ने अपने खेल में इंप्रूवमेंट किया। अनुशासन से रहे ऐसे सभी खिलाडियों का सम्मान किया गया। एवं बॉक्सिंग कोच अंकित देशमुख को प्रशिक्षक के रूप में सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर व्यायाम निर्देशक ओपी शर्मा, सुनील शर्मा, संजय सेंगर,देवेंद्र शर्मा, निर्भय सक्सैना, एल.के.शर्मा एवं बॉक्सिंग सेक्रेट्री अंकित देशमुख, उत्कृष्ट स्कूल स्टाफ सहायक प्रशिक्षक फिरोज खान, राजू शिंदे, मदन महामन, विवेक चौरसिया, मोहम्मद जेद बेग, अभिषेक पिप्पल उपस्थित रहे। सभी ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।