Let’s travel together.

शिवपुरी एसपी के बंगले पर पहुंच गए बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, पुलिस को संभालना पड़ा मोर्चा

0 115

 

– एक झलक पाने के लिए बेताब दिखे लोग

– एसपी के बंगले पर किया भोजन

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री शनिवार को अचानक पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह भदौरिया के निवास पर पहुंच गए। शिवपुरी एसपी के निवास पर पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने यहां पर एसपी के परिवारजनों से मुलाकात की। एसपी के निवास पर ही पीठाधीश्वर धीरज शास्त्री के भोजन की व्यवस्था भी की गई थी। एसपी रघुवंश सिंह भदोरिया के निवास पर पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के अचानक पहुंचने के बाद इस बात की खबर शहर में लोगों को लग गई और लोगों का जमावड़ा एसपी बंगले के पास में जुट गया। लोग यहां पर बागेश्वर धाम की जय, पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की जय के नारे लगाते हुए नजर आए। यहां पर पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से मिलने के लिए भारी भीड़ एकत्रित हो गई जिसे संभालने के लिए पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा। बताया जा रहा है कि धीरेंद्र शास्त्री की कथा मंदसौर जिले में हो रही थी जो शुक्रवार को ही खत्म हुई है। कथा के बाद वह अपने गृह जिले छतरपुर के बागेश्वर धाम लौट रहे थे। इस बीच उनका शिवपुरी आगमन हुआ और एसपी बंगले पर पहुंचे और इसके बाद वह करैरा होते हुए छतरपुर के लिए रवाना हो गए।

एक झलक पाने के लिए बेताब दिखे लोग-

शिवपुरी में अचानक पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के आने के बाद इनकी एक झलक पाने के लिए उनके अनुयायी व भक्त आतुर नजर आए। अपने निवास पर पहुंचने पर एसपी रघुवंश सिंह भदौरिया ने उनका जोरदार स्वागत किया। एसपी निवास को मालाओं से सजाया गया था। इसके अलावा पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के लिए भोजन की व्यवस्था की गई थी। पूरे लाव-लश्कर के साथ पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री यहां आए थे। बताया जा रहा है कि एसपी निवास पर यहां धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री व एसपी के बीच लंबी चर्चा हुई।

करैरा भी पहुंचे और बगीचा सरकार के किए दर्शन-

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने शनिवार को शिवपुरी जिले के करैरा में पहुंचकर यहां पर प्रसिद्ध हनुमान मंदिर बगीचा सरकार पर पहुंचकर यहां पर भगवान के दर्शन किए। इस दौरान एसपी रघुवंश सिंह भदौरिया उनकी कार की अगली सीट पर बैठकर उन्हें जिले की सीमा से बाहर तक छोड़ने गए। रास्ते भर उनका जमकर स्वागत किया गया। लोगों ने फूल मालाओं से महाराज जी को लाद दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811