Let’s travel together.

जंगल से भटकर गांव पहुंचा रीछ ग्रामीण के घर के अंदर घुसा

93

बालाघाट। लगातार पड़ रही भीषण गर्मी से जंगल में पानी के पर्याप्त इंतजाम न होने से वन्यप्राणी गांवों के तरफ आ रहे है। जिससे न सिर्फ वन्यप्राणियों को बल्कि मानव जीवन को भी खतरा हो रहा है। एक ऐसा ही मामला जिले के रामपायली थाना क्षेत्र के ग्राम उमड़वाड़ा में सामने आया है, जहां जंगल से भटककर गांव पहुंचा वन्यप्राणी रीछ एक ग्रामीण के घर के अंदर घुस गया है। जिससे निकालने के लिए रामपायली थाना पुलिस के साथ ही वारासिवनी व खैरलांजी वन परिक्षेत्र का अमला पर्यास कर रहा है।

सुबह करीब चार बजे घुसा घर के अंदर

ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम उमड़वाड़ा से खडगपुर का जंगल लगा हुआ है। जिसके चलते ही उनके गांव में अक्सर ही वन्यप्राणी आते रहते है। इसी कड़ी में शनिवार की सुबह करीब चार बजे ग्रामीणों को गांव में विचरण करता हुआ रीछ नजर आया। जिससे देखने के बाद पूरे गांव में इस बात की खबर फैल गई और धीरे-धीरे ग्रामीण एकत्रत होने लगे। जिसके बाद यह रीछ गांव के ही एक ग्रामीण विजय राहंगडाले के घर के अंदर घुस गया। जिस पर उक्त ग्रामीण ने दरवाजा को लगाकर इसकी सूचना ग्रामीणों को दी है।

मौके पर पिंजरा लेकर अड़ा वन अमला, कर रहा रेस्क्यू

ग्राम उमड़वाड़ा के एक घर में वन्यप्राणी रीछ के होने की जानकारी मिलते ही वारासिवनी व खैरलांजी वनपरिक्षेत्र का अमला मौके पर पिंजरा लेकर पहुंचा है और घर के अंदर घुसे रीछ का रेस्क्यू करने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है, लेकिन सुबह से घर के अंदर रहे रीछ का दोपहर तक वह रेस्क्यू नहीं कर पाया है।वहीं पुलिस विभाग का अमला भी लगातार मौके पर रहकर इकट्ठा हो रही भीड़ को हटाने के कार्य में लगा है। जिससे की किसी प्रकार की दुर्घटना न हो सके।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना के विरोध में रायसेन जिले के पटवारी कलमबंद हड़ताल पर     |     नवरात्रि पर्व एवं दशहरा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न     |     प्रजापति मूर्तिकारों की कला से सजेगा मां जगदंबे का दरबार, अंतिम रूप देने में जुटे कलाकार     |     एक महीने से बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों का फूटा गुस्सा,का घेराव कर हाईवे पर लगाया जाम     |     नरखेड़ा में शालिग्राम-तुलसी विवाह; करैया में पूर्णाहुति के बाद विशाल भंडारा, देहरी में श्री कृष्ण उत्सव की धूम     |     बुरहानपुर में राब्ता मदारिस इस्लामिया अरबिया मध्य प्रदेश का आम अधिवेशन संपन्न     |     उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए     |     51 शक्तिपीठों के शक्ति धाम प्रकल्प से देश में आध्यात्मिक चेतना का होगा विस्तार- विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र  तोमर     |     युवा आपदा मित्र योजना अंतर्गत 150 युवाओं का सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     रायसेन में अब रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे, तेज आवाज पर होगी कार्रवाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811