Let’s travel together.

मंडीदीप पहुंचा बाल श्रम मुक्त रायसेन प्रचार रथ

0 86

 

नपा अध्यक्ष ने कहा- बाल विवाह,बाल मजदूरी जैसी बुराई दूर करना हम सब की जिम्मेदारी

-व्यापरियों ने बाल श्रम मुक्त रायसेन बनाने का लिया संकल्प

रामभरोस विश्वकर्मा मंडीदीप रायसेन

कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन फॉउंडेश,बचपन बचाओ आंदोलन के साथ जिले में कृषक सहयोग संस्था द्वारा एक्शन मंथ अगेंस्ट चाइल्ड लेबर अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत महिला बाल विकास श्रम विभाग और पुलिस विभाग के संयुक्त प्रयास से जिले को बाल श्रम मुक्त रायसेन बनाने का लक्ष्य है।इस उद्देश्य से बाल अधिकार और कानून की जनाकारी देने के उद्देश्य से एक प्रचार रथ आज शाम 4 बजे मंडीदीप पहुंचा।

नगर में नपा अध्यक्ष प्रियंका अग्रवाल,श्रम अधिकारी  एस मेहन्देले और ब्लॉक महिला बाल विकास अधिकारी गिरीश चौहान और अभियान के जिला समन्वयक अनिल भवरे ने नपा कार्यालय परिसर से प्रचार रथ को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस अवसर अपर नपा परिसर में सभी ने बाल श्रम बाल विवाह और बाल शोषण मुक्त जिला बनाने का संकल्प लिया।

बाल श्रम कानून में 50 हजार जुर्माना और 2 साल की सजा-
श्रम अधिकारी जी एस मेहंदेले ने रथ के साथ नगर में कानून की जानकारी देते हुए व्यापारियों को बताया की अपने संस्थान में 14 वर्ष से कम आयु के बच्चों को काम पर ना रखें। बाल श्रम कानून के अंतर्गत बाल मजदूरी करते हुए पकड़े जाने पर 50 हजार तक जुर्माना और 2 साल की सजा का प्रावधान है। मेहन्देले ने बताया कि एक्शन मंथ अगेंस्ट चाइल्ड लेबर अभियान के अंतर्गत यह प्रचार रथ जिले में बाल श्रम कानून के प्रति लोगों को जागृत करेगा।

बच्चों को शिक्षा से जोड़ें फलने फूलने का अवसर दें-
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रियंका अग्रवाल ने कहा कि बच्चों मजदूरी न करवाएं उन्हें शिक्षा से जोड़कर फलने फूलने का अवसर दें। उन्होंने कहा बाल विवाह और बाल श्रम सामाजिक बुराई है। इसे हम सबको मिलकर दूर करना है। भाजपा नेता राजेन्द्र अग्रवाल ने कहा बाल श्रम मुक्त अभियान प्रचार रथ लोगों में जनजागृति लाने में मील का पत्थर सिद्ध होगा। इससे लोग बाल विवाह और बाल श्रम कानून के प्रति अधिक जगरूक होकर जिले,प्रदेश और देश से इस बुराई को दूर करने में सहायक होंगे।

बाल श्रम और बाल विवाह रोकने दिलाई शपथ
नगर पालिका परिसर में नपा अध्यक्ष,महिला बाल विकास ब्लॉक अधिकारी गिरीश चौहान और गणेश चौक पर व्यापरियों के बीच श्रम अधिकारी मेहन्देले ने बाल श्रम रोकने और बाल विवाह ना करने और ना होने देने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष पुष्पा साहू,सीएमओ सुधीर उपाध्याय,पार्षद जगदीश शर्मा,सुरेंद्र जैन, शैलेंद्र जैन आभा,श्रम निरीक्षक अपूर्व मिंज और पार्षद गन उपस्थित रहे। गणेशचौक पर व्यापारी संघ अध्यक्ष विमल जैन सचिव राम शिवानी,सुनील पाल,लक्ष्मण मालवीय,दीपक जैन,रामा राजपूत सहित बड़ी संख्या में व्यापरियों ने सपथ ली।

150 गांवों में जाकर प्रचार करेगा रथ-
कैलास सत्यार्थी चिल्ड्रन फॉउंडेशन की जिले में कार्यरत कृषक सहयोग संस्था के जिला अभियान समन्वयक अनिल भवरे ने बताया कि 1 जून से 30 जून तक बाल मजदूर और बंधुआ मजदूरों को मुक्त कराने के लिए जिले में सतत कार्य किया जाना है। यह रथ जिले में 300 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करते हुए 150 गांव में जाएगा। प्रचार रथ दृश्य,श्रव्य एवं अन्य प्रचार सामग्री के माध्यम से लोगों में बाल विवाह बाल मजदूरी और बाल यौन उत्पीड़न के लिए शासन के बनाए गए नियम और कानूनों का प्रचार प्रसार करेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जिला चिकित्सालय शिवपुरी में ओआरएस जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन       |     गुरुपूर्णिमा विशेष – दुनिया को आत्मबोध कराने वाले गुरु का गांव आज भी अपनी पहचान को मोहताज     |     गुरु ही मोक्षमार्ग के पथप्रदर्शक, उनके ज्ञान को न नापा जा सकता है और न तौला जा सकता है : निर्यापक मुनि श्री अभय सागर महाराज     |     दीवानगंज समिति के सामने 80 मीटर आरसीसी सड़क निर्माण शुरू, वर्षों पुरानी जलभराव की समस्या से मिलेगी राहत     |     तीन बेटियां होने के बाद भी दर-दर भटकने को मजबूर 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला     |     बालमपुर की आस्था का केंद्र बनेगा प्राचीन खेड़ापति माता मंदिर, ग्रामीणों के सहयोग से शुरू हुआ जीर्णोद्धार     |     मानसून की बेरुखी से धान की खेती पर संकट, 50 गांवों के किसान परेशान     |     स्वच्छता अभियान के तहत नगर के प्रमुख स्थलों पर चला विशेष सफाई अभियान     |     शिवपुरी में बिजली कटौती से नाराज ग्रामीणों ने निकाली ऊर्जा मंत्री की अर्थी       |     रायपुर ग्रामीण पुलिस की पहल: उद्योगों में कार्यरत श्रमिकों एवं अप्रवासी भारतीयों की जानकारी अनिवार्य रूप से थाना को देने के निर्देश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811