Let’s travel together.

दुष्कर्म मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार सतलापुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता

0 142

 

रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन

रायसेन जिले के मंडीदीप औद्योगिक क्षेत्र में स्थित सतलापुर थाने में पूर्व के प्रकरण में दुष्कर्म के मामले में महिला आरोपी फरार थी जिसको सतलापुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है आपको बता दें कि पुलिस द्वारा 48 घंटे में दोनों आरोपियों को जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया है नाबालिग से दुष्कर्म मामले में पुलिस की कार्यवाही को लेकर नगर में चोरों पर चर्चा है कि ऐसे गंभीर मामलों में पुलिस का कार्य सराहनीय है को लेकर सतलापुर थाना प्रभारी विजय त्रिपाठी एवं उनके स्टाफ की चारों ओर सराहनीय कार्य को लेकर प्रशंसा की जा रही है

औद्योगिक क्षेत्र सतलापुर थाना प्रभारी विजय त्रिपाठी द्वारा गंभीर अपराधों में त्वारिक कार्रवाई को लेकर संवेदनशील दिखाई नजर आते हैं सतलापुर थाना प्रभारी के साथ-साथ उनकी पूरी टीम को पूरा सहयोग मिलता है

16 दिन पूर्व लापता हुई नाबालिग को पुलिस ने तलाश किया-भोपाल में एक के घर रही नाबालिग। सोशल मीडिया की फ्रेंड लिस्ट से ली मदद।

सतलापुर से 16 दिन पूर्व रात में घर से बिना बताए घर से भागी नाबालिग बालिका को पुलिस ने देर रात भोपाल से दस्तयाब किया। पूछताछ से मिली जानकारी के आधार पर इतवार निवासी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पॉस्को एक्ट के साथ 376 धारा में केस दर्ज किया है। थाना प्रभारी विजय त्रिपाठी ने बताया कि नाबालिग और आरोपी आफताब उर्फ अफरोज खान उर्फ अमजद खान पिता मोहमम्द जफर उम्र 40 साल निवासी इतवारा बाजार भोपाल का मेडिकल करा कर गोहरगंज कोर्ट में पेश किया।

थाना प्रभारी विजय त्रिपाठी ने बताया कि 19 जुलाई को
फरियादी मां ने थाने आकर बताया कि रात में तीसरे नंबर की बेटी ने बताया कि उसकी छोटी बहन कमरे में नहीं है। आसपास भी उसकी तलाश की, लेकिन वह कहीं नहीं मिली। इसके बाद थाने में बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने गुमशुदा की तलाश में फोन और फेसबुक और वाट्सऐप चैट के माध्यम से जानकारी जुटाने में लग्ग गई। पुलिस ने बताया कि नाबालिग के संपर्क में आये उसके दोस्तों से पूछताछ की,दोस्तो की चैट के आधार पर बालिका को अशोका गार्डन में एक किराए के मकान से दस्तयाब किया।

घर से बिना बताए निकली थी नाबालिग-

बालिका ने बताया कि घटना वाले दें वह घर से निकली बंसल कालेज के गार्ड से कहा कि माता पिता नहीं है काम की तलाश है। वहीं एक वाहन चालक को हाथ दिया। कहा में महाराष्ट्र से हूँ काम के लिए आई हूं। कार में एक मुस्लिम परिवार था जिसने घर का काम करवाने के लिए मुझे ले गए और अपने घर रखा। 26 -27 मई को आरोपी ने मुझे कुछ खिला दिया। जिससे मुझे होश नहीं रहा। बाद में मुझे पता चला कि मेरे साथ कुछ गलत हुआ है। मेने इसकी जानकारी उसकी पत्नी को दी। तो उन्होंने मुझे अशोका गार्डन में एक किराए के मकान में रखा था।

फेसबुक इंस्टाग्राम वाट्सऐप से किया पीछा-
थाना प्रभारी त्रिपाठी ने बताया कि बालिका के फोन पर फेसबुक इंस्टाग्राम आदि सोशल मीडिया की फ्रेंड लिस्ट से जनाकारी जुटाई। एक मित्र के माध्यम से लोकेशन पर पहुंचे नाबालिग को अशोका गार्डन स्थित एक किराये के मकान से दस्तयाब कर लिया। नाबालिग और आरोपी आफताब उर्फ अफरोज खान उर्फ अमजद खान पिता मोहमम्द जफर उम्र 40 साल निवासी इतवारा बाजार भोपाल का मेडिकल करा कर पॉस्को एक्ट के साथ 376 धारा में केस दर्ज किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बेगमगंज के देवलिया परिवार ने किया नवाचार,विवाह के अवसर पर गायों को 56भोग भोजन का भंडारा     |     हाईवे 18 पर लगातार पुलिस का  चेकिंग अभियान, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई तेज     |     रोक के बावजूद भी  गांवों में जल रही है नरवाई,धधक रहे खेत     |     विशेष टिप्पणी :: बंगाल विजय: शताब्दी वर्ष में मोदी-शाह का संघ को नायाब तोहफा !-अजय बोकिल     |     भीषण सड़क दुर्घटना में मृत चारों व्यक्तियों के परिवारों को तत्काल सहायता देने की मांग     |     पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक सफलता मोदीजी के प्रति बढ़ती लोकप्रियता का प्रमाण     |     सार्वजनिक स्थल बने आवारा पशुओं के जमावड़ा स्थल      |     भाजपा कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल, पांडिचेरी, तमिलनाडु में पूर्ण बहुमत मिलने की खुशी में जमकर मनाया जश्न     |     28 दिनों से चल रहा विरोध प्रदर्शन स्थगित      |     हाईकोर्ट में अधिवक्ताओं के हित में हस्तक्षेप याचिका स्वीकार्य : स्टाइपेंड–पेंशन–बीमा की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811