Let’s travel together.

बाल यौन शोषण, बाल श्रम, भिक्षावृत्ति, बाल विवाह जैसे मुद्दो पर संवेदनशीलता से कार्य करने पर दिया गया जोर

0 180

– महिला एवं बाल सुरक्षा को लेकर समन्वय बैठक आयोजित

– कलेक्टर ने दिए तत्परता से कार्रवाई के निर्देश

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

महिलाओं एवं बच्चों से जुडे हुये मुद्दे बेहद संवेदनशील होते है, उनके लिये तत्परतापूर्वक कार्य करना चाहिए। महिलाओं एवं बच्चों के लिए सिर्फ महिला एवं बाल विकास नही प्रत्येक विभाग को समन्वय से कार्य करना होगा, तभी हम वास्तविक लक्ष्य को प्राप्त कर पायेगे। यह निर्देश कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी ने दिये।
आज जिलाधीश कार्यालय के सभाकक्ष में महिला एवं बाल विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं की निगरानी समितियों की बैठक का आयोजन किया गया जिसमे स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, सामाजिक न्याय विभाग, जनजातीय कार्य विभाग, पुलिस विभाग सहित विभिन्न विभाग के जिला अधिकारी शामिल थे। बैठक मे बाल कल्याण समिति किशोर न्याय बोर्ड, बाल गृह के लोग भी मौजूद रहे।
कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी ने बच्चों से संबंधित विषयों पर चर्चा के दौरान बाल यौन शोषण बाल श्रम, बाल भिक्षावृत्ति, बाल विवाह जैसे मुद्दो पर संवेदनशीलता से कार्य करने पर जोर दिया गया। कलेक्टर ने बच्चो मे बढते नशे के प्रचलन को रोकने के लिये सभी जिला अधिकारियों को बच्चों को नशीली वस्तुओं का विक्रय करने वालों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्यवाही हेतु निर्देशित किया। कबाड़ बीनने वाले बच्चो के लिये सभी कबाड़ विक्रेताओं के साथ बैठक हेतु निर्देशित किया गया।
बैठक में कुपोषित बच्चों की नियमित निगरानी एंव उन्हें एनआरसी में भर्ती कराने तथा गर्भवती महिलाओं के शत प्रतिशत पंजीयन के संबंध मे स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग को निर्देश दिये गये। साथ ही यह भी निर्देश दिये गये प्रत्येक आंगनवाडी केन्द्र नियमित रूप से खुले तथा बच्चों को मिलने वाली सभी सेवाओ उन्हे मिले यह सुनिश्चित करना संबंधित परियोजना अधिकारी एंव पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बैंककर्मी युवती पलक काशिव की इंदौर खजराना में हुई  संदिग्ध परिस्थितियों में मौत     |     आंदोलनों की ‘नई भाषा’ भी रची जेन ज़ी के आक्रोश ने -अजय बोकिल      |     स्वर्णकार श्रेष्ठ फाउंडेशन’ का मोबाइल एप लॉन्च प्रतिभाओं व युवाओं को मिलेगा नया अवसर, रायसेन के विशाल सोनी सम्मानित     |     हलाली डैम मार्ग बना हादसों का इंतजार, पुराना रास्ता बंद कर 100 फीट गहरी खाई के किनारे से गुजरने को मजबूर हैं लोग     |     जगन्नाथ पुरी धाम यात्रा पर रवाना हुए श्रद्धालुओं का पूर्व विधायक भूरिया और पार्षद कटारे ने किया आत्मीय स्वागत     |     CCTV के ‘पहरे’ में सेंध! सरदारपुर नए अस्पताल में 50 कैमरे, पुराने में ‘जीरो’… कर्मचारी की बाइक चोरी     |     पैरामेडिकल विद्यार्थियों के हित में पंजीयन प्रक्रिया होगी और सरल :उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत     |     बच्चों को हर प्रकार की उत्कृष्ट शिक्षा के साथ संस्कार भी मिल सकेंगे ।बच्चों को नवीन भवन का सपना पूरा हुआ- प्रभारी मंत्री पवार     |     किसान नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में गैरतगंज में अल्टीमेटम, पैदल मार्च में शामिल होंगे क्षेत्र के किसान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811