Let’s travel together.

एसबीआई ने महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं का किया सम्मान

0 590

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट

मंगलवार 8 मार्च को पूरे जिले में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया है। इसी कड़ी में भारतीय स्टेट बैंक की सलामतपुर शाखा में नारी सशक्तिकरण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित कर समाज और देश को गौरवान्वित करने वाली महिलाओं का सम्मान किया गया है। जिसमें शाखा कि आरती राजपूत और अभिलाषा पितलिया का बैंक मैनेजर आशीष तिवारी ने सम्मान कर कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान अक्षय कुम्हारे व बैंक स्टॉफ सहित अन्य लोग उपस्थित थे। गौरतलब है कि भारतीय स्टेट बैंक सलामतपुर द्वारा समय-समय पर कार्यक्रम आयोजित कर नगर व आसपास क्षेत्र की ऐसी बालिकाओं व महिलाएं जो नगर व गांव के लिए अच्छे कार्य कर रही हैं उनका सम्मान हमेशा किया जाता रहा है। वहीं बैंक मैनेजर आशीष तिवारी ने बताया कि हमारा उद्देश्य यह रहता है कि हम बैंक का काम करने के साथ ही ऐसी महिलाएं जो समाज, देश और अपने नगर के लिए अच्छा कार्य करके अपनी एक अलग ही पहचान बना रही हैं। उनका हम हमेशा सम्मान कर प्रोत्साहित करते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811